धनुष से तलाक के बाद प्यार को दूसरा चांस देने पर ऐश्वर्या रजनीकांत ने कही ये बात

धनुष से तलाक के बाद ऐश्वर्या रजनीकांत ने की रिश्तों पर बात, प्यार को दूसरा चांस देने पर दिया ये बयान

मुंबई, 15 फरवरी: फिल्म निर्माता ऐश्वर्या रजनीकांत ने कुछ समय पहले धनुष से अलग होने का ऐलान कर दिया था। धनुष से तलाक की घोषणा के बाद ऐश्वर्या ने प्यार और रिश्तों को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि वह अपने जीवन में चुनौतियों से कैसे निपटती हैं। जिंदगी में आगे बढ़ने में वह विश्वास करती है।

Recommended Video

    Dhanush की एक्स पत्नी Aishwarya Rajnikant को हुआ कोरोना, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    प्यार को दूसरा मौका देने पर कही ये बात

    प्यार को दूसरा मौका देने पर कही ये बात

    हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में ऐश्वर्या ने कहा, प्यार के बारे में मेरी सोच समय के साथ बदली है। प्यार को दूसरा मौका देने की बात पर उन्होंने कहा, इस पर मैं कहना चाहूंगी कि हां ये होना चाहिए लेकिन इसे किसी एक इंसान से ही बांधना नहीं चाहिए। हम बहुत लोगों से जिंदगी में प्यार करते हैं। मैं अपने पापा से प्यार करती हूं। माँ से प्यार करती हूं। मुझे अपने बच्चों से भी बहुत प्यार है। मुझे लगता है कि प्रेम को किसी खास व्यक्ति के साथ नहीं बांधा जाना चाहिए।

    प्यार की परिभाषा बदलती रहती है

    प्यार की परिभाषा बदलती रहती है

    ऐश्वर्या ने कहा, प्यार एक बहुत ही सामान्य भावना है। इसका किसी एक इंसान या एक निजी चीज से कोई लेना-देना नहीं है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ रही है, मेरे लिए प्यार की परिभाषा भी बदलती जा रही है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमें जीवन में सभी तरह के हालात का सामना करना चाहिए। हमें बस जो कुछ भी हमारे पास आता है उसका सामना करने की जरूरत है। जो कुछ भी हमारे लिए है वह एक ना एक दिन हमारे पास जरूर आएगा।

    जनवरी में किया था धनुष से अलग होने का ऐलान

    जनवरी में किया था धनुष से अलग होने का ऐलान

    धनुष और ऐश्वर्या ने इस साल 17 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपने अलग होने का ऐलान किया था। दोनों ने एक नोट इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अपनी 18 साल पुरानी शादी को खत्म करने की जानकारी दी। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे- यात्रा और लिंगा हैं। धनुष साउथ इंडस्ट्री के स्टार एक्टर हैं, उनके पिता कस्तूरी राजा भी बड़े फिल्म निर्माताओं में शुमार हैं, वहीं ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं और खुद भी फिल्म निर्माता हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने साल 2004 में शादी की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+