शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या शर्मा के साथ हुआ था ऐसा हादसा ,अब एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट और बताया अपना हाल
Aishwarya Sharma Health Update: बिग बॉस 17 में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऐश्वर्या शर्मा की तबीयत अचानक काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा डांस प्रैक्टिस करने के दौरान स्टेज पर बेहोश हो गई थीं।
शूटिंग के बीच में ही बेहोश हुईं ऐश्वर्या शर्मा
ऐश्वर्या शर्मा की ऐसी हालत देखकर सभी लोग काफी परेशान हो गए थे। एक्ट्रेस के फैंस भी उनकी तबीयत को लेकर चिंता करने लगे थे। वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। साथ ही लोगों को परेशान न होने के लिए भी कहा है।

ऐश्वर्या शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट
ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने फैंस को अपनी तबीयत के बारे में बताया है और कहा है कि अब वह ठीक हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा भी किया है। ऐश्वर्या ने अपनी पोस्ट में लिखा है- सभी को नमस्कार...सबसे पहले परफॉर्मेंस के दौरान जो कुछ भी हुआ उसके बाद मेरे लिए चिंता करने और मेरा साथ देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।
क्यों बहोश हुईं थी ऐश्वर्या, क्या था कारण
ऐश्वर्या ने अनी पोस्ट मेंआगे लिखा है- मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं अब ठीक हूं। आपका सपोर्ट और प्यार मुझे आगे बढ़ाता है। उम्मीद करती हूं कि आपको मेरा परफॉर्मेंस पसंद आएगा। इसे मिस नहीं कीजिएगा। ऐश्वर्या शर्मा या उनके पति नील भट्ट ने एक्ट्रेस के बेहोश होने का कारण नहीं बताया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का डांस करते वक्त ब्लड प्रेशर लो हो गया था जिसकी वजह से वह अचानक स्टेज पर बेहोश होकर गिर पड़ी थीं।
होली स्पेशल शो को होस्ट करेंगे ऐश्वर्या और नील
आपको बता दें कि जल्द ही कलर्स टीवी पर होली स्पेशल शो आने वाला है। इस होली स्पेशल शो में बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। शो का शूट चल रहा है जो अभी 5 दिनों तक और चलेगा। इसी एपिसोड के लिए सभी स्टार्स शूट कर रहे हैं। रंगों से सजी इस शाम को टीवी के फेवरेट कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ही होस्ट करते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications