शादी से पहले ये थी ऐश्वर्या राय की ख्वाहिश! मगर बाद में... क्या बच्चन परिवार संग रिश्ता बिगड़ने की ये है वजह?

ऐश्वर्या राय इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनका चार्म हमेशा से ही बरकरार रहा है। मगर कुछ समय से शादी को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में हैं। अभिषेक बच्चन संग तलाक को लेकर काफी समय से अफवाहें उड़ रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस और ना ही बच्चन परिवार... किसी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा।

ऐश्वर्या राय से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें काफी सारे लोग नहीं जानते होंगे। वैसे तो एक्ट्रेस का सलमान संग रिलेशनशिप चर्चा में रहा है। बॉलीवुड के गलियारों की सबसे हॉट गॉसिपिंग में से एक ये रहा है। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं? जी हां! ऐश्वर्या राय हमेशा से अपने लिए कुछ अलग चाहती थीं।

Aishwarya rai

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, ऐश्वर्या राय ने अपनी जर्नी के बारे में बताया कि वे एक डॉक्टर बनना चाहती थीं। वे अपने कॉलेज के दिनों में थीं, जब उन्होंने अपना करियर डिसाइड किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके परिवार में कोई भी सिनेमा इंडस्ट्री में दूर दूर तक नहीं था।

इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और डिग्री ली तो परिवार की भी यही इच्छा थी कि वे एक डॉक्टर बनें। मगर इसके बाद कॉलेज के दिनों में ही कुछ ऐसा हुआ, जिसने एक्ट्रेस की जिंदगी को पूरी तरह से पटलकर रख दिया। कॉलेज में ही एक प्रोफेसर थे, जिन्होंने ऐश्वर्या को फैशन फीचर में आने को कहा। बस यहीं से एक्ट्रेस का करियर बदलता चला गया।

बताते चलें कि ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। इसके बाद सास 2011 में दोनों की बेटी हुई- आराध्या। इसके बाद दोनों के बीच खटपट की खबरों ने तूल पकड़ लिया। अब कुछ समय से दोनों के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं हालांकि न तो ऐश्वर्या और न ही बच्चन परिवार में से किसी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कुछ कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+