बेटी आराध्या पर कंट्रोल रखती हैं Aishwarya Rai? वायरल वीडियो में दिखा चौंकाने वाला सच

Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन संग सेपरेशन की अफवाहों को लेकर ऐश्वर्या राय इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने इसे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। इस बीच ऐश्वर्या और उनकी बेटी आऱाध्या का एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ओवरप्रोटेक्टिव बता रहे हैं।

अकसर ऐश्वर्या को अपनी बेटी संग स्पॉट किया जाता है। एक बात जो हर बार लोग नोटिस करते हैं वो ये कि मां-बेटी का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग लगता है। मगर इस बीच कई बार लोगों ने ऐश्वर्या को ओवरप्रोटेक्टिव मॉम भी बताया है।

Aishwarya

हाल ही में ऐश्वर्या और बेटी आऱाध्या का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि जब बेटी आराध्या का हाथ छूट जाता है तो ऐश्वर्या बच्चों की तरह उसका हाथ पकड़ने उसके पीछे दौड़ पड़ती हैं। मगर लगता है यूजर्स को ये सब रास नहीं आया और उन्होंने देखते ही देखते ऐश्वर्या राय को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वीडियो को यूट्यूब पर 'वायरलवुमनिया' नाम के पेज पर शेयर किया गया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। ऐश्वर्या राय का ये बिहेवियर देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये कैसी मां है, जो अपनी बेटी को हद से ज्यादा प्रोटेक्ट करके रखती हैं। ये बिल्कुल गलत है।

यहां देखें ऐश्वर्या और आराध्या का वीडियो...

बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री पति अभिषेक से सेपरेशन की खबरों के चलते चर्चा में हैं। हालांकि ऐश्वर्या ने इन खबरों पर ना तो कोई सफाई दी है ना ही चुप्पी तोड़ी है।

बीते दिनों खबरें ये भी थीं कि ऐश्वर्या बच्चन परिवार के साथ ना रहकर अपनी मां के घर पर रह रही हैं। साथ में बेटी आराध्या भी हैं। ऐसे में इस बीच बेटी संग इस वीडियो को वायरल होता देख लोगों ने उन्हें बेटी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव बता डाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+