ऐश्वर्या राय ने आलिया भट्ट के लिए बोल दी ऐसी बात, कहा- उनकी गोद में पहुंच जाते हैं अवसर

एक थ्रोबैक वीडियो में ऐश्वर्या राय ने आलिया भट्ट के बारे में कहा है कि उनको करण जौहर सबसे ज्यादा अवसर देते हैं जो कि खुद उनकी गोद में जाकर गिरता है।

मुंबई, 10 जूनः कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को सबकी तारीफें मिली थीं। समीक्षकों से लेकर आम लोगों तक ने फिल्म की कहानी की और आलिया भट्ट के एक्टिंग की प्रशंसा की थी। आपको बता दें कि इस समय आलिया भट्ट को बॉलीवुड में सबसे प्रतिभाशाली हीरोइनों में गिना जाता है। आलिया ने एक बार ऐश्वर्या राय के साथ बातचीत की थी (जिन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है) कि कैसे उनके गॉडफादर, फिल्म निर्माता करण जौहर ने उन्हें कई अवसर प्रदान किए हैं। अपनी आखिरी रिलीज्ड फिल्म 'फन्ने खां' के समय ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि आलिया भट्ट के लिए यह कितना आरामदायक है कि करण जौहर हमेशा उसे एक के बाद एक अच्छा अवसर प्रदान कर रहे हैं।

आलिया के गोद में आते हैं अवसर

आलिया के गोद में आते हैं अवसर

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड हंगामा को बताया- मैंने उनसे भी यही कहा है। यह आपके लिए शानदार है। करण ने आलिया को शुरू से ही जिस तरह का समर्थन दिया है उस परिस्थिति में बहुत ही सुकून के साथ काम किया जा सकता है। ऐसे में आपको पहले से ही पता होता है कि फिल्मों में काम करने का अवसर मिलना आपके लिए आसान है। आप यह सब सबसे लंबे समय तक रख सकते हैं और वह मुस्कुरा दीं। यह बहुत अच्छा है जहां आप एक अभिनेता के रूप में जानते हैं कि आगे केवल अच्छे अवसर ही आपको मिलेंगे। ऐश्वर्या ने आलिया के बारे में आगे कहा- लेकिन अच्छी बात यह है कि वह अच्छा काम भी कर रही हैं। साथ ही उनके पास अच्छे अवसर भी आ रहे हैं जो उनकी गोद में नियमित रूप से पहुंच जाते हैं।

थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

ऐश्वर्या राय के इस थ्रोबैक वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है। कई लोगों ने इस थ्रोबैक वीडियो में ऐश्वर्या के बयान पर अपना रिएक्शन दिया है। एक रेडिट यूजर ने लिखा है- आलिया ने अपनी काबिलियत भी साबित की है। कल्पना कीजिए कि अगर ये अवसर कुछ दूसरे स्टार किड्स को मिलता और वो इसे सही से नहीं कर पाते तो वह लोग असफल हो जाते। आलिया के लिए निश्चित रूप से यह आसान था लेकिन फिर उन्होंने अपने अवसरों को हल्के में नहीं लिया और अच्छा काम किया।

आलिया ने करण जौहर को बना दिया है अमीर आदमी

आलिया ने करण जौहर को बना दिया है अमीर आदमी

एक दूसरे यूजर ने कहा- मुझे नहीं लगता कि करण जौहर इतनी सारी फिल्मों में आलिया को कास्ट करने के लिए कोई बेवकूफी भरा फैसला लेते होंगे। अगर उन्होंने आलिया से अपनी फिल्मों में अभिनय करवाया है तो उन्हें बहुत ही अच्छा निवेश वापस मिला है। ऐसे में तो आलिया ने करण जौहर को अमीर आदमी बना दिया है। सोचिए अगर करण जौहर ने आलिया की जगह किसी और स्टार किड को ये मौका दिया होता तो पता नहीं वह आलिया की तरह सफल हो पाते या नहीं।

शानदार एक्ट्रेस हैं आलिया भट्ट

शानदार एक्ट्रेस हैं आलिया भट्ट

एक रेडिट यूजर ने आलिया के समर्थन में कहा- करण जौहर अपनी फिल्मों में आलिया भट्ट को मौका जरूर दे रहे हैं लेकिन आलिया ने भी ये साबित कर दिया है कि वह बहुत अच्छी एक्टिंग करती हैं। आलिया ने अपने करियर की शुरुआत में ही आम दर्शकों का दिल जीत लिया था और उन्होंने अपनी हर फिल्म में कमाल का अभिनय किया है जिसे सबने पसंद किया है। अगर वह उन मौकों पर असफल हो जातीं तो करण जौहर उन्हें एक सेकंड में छोड़ देते और किसी दूसरी हीरोइन तो मौका देते। वहीं एक और यूज ने कहा- हो सकता है कि करण जौहर ने आलिया को शुरुआत में मौका दिया हो लेकिन उसके बाद आलिया ने खुद अपनी एक्टिंग के दम पर अपने मौके बनाए हों। आपको बता दें कि आने वाले दिनों में भी आलिया भट्ट करण जौहर के प्रोडक्शन के तहत एक्टर अर्जुन कपूर और वरुण धवन के साथ काम करती नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+