Aishwarya Rai: बच्चन परिवार से अलग हुईं ऐश्वर्या राय? बेटी आराध्या के साथ अब कहां रहेंगी अमिताभ की बहू?
Aishwarya Rai Moved Out: बच्चन परिवार में पिछले कुछ दिनों से लगातार मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं। खासतौर से जब ऐश्वर्या राय ने अपना जन्मदिन पति अभिषेक बच्चन के बजाय अपने मायके में मां और बेटी के आराध्या के साथ सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अब परिवार के साथ एक छत के नीचे नहीं रहेंगी।
इंस्टैंट बॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय जलसा में रहते हुए भी अपने सास ससुर यानि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन से दूरी बनाकर रह रही थीं। लेकिन, अब नौबत यहां तक आ गई है कि, वह बेटी आराध्या के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो सकती हैं। माना जा रहा है कि, एक्ट्रेस ने अब बच्चन परिवार से अलग होने का फैसला कर लिया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, ऐश्वर्या राय पिछले काफी समय से परिवार में कहासुनी के चलते अपना अधिकतर समय अपनी मां के घर ही बिता रही थीं। हालांकि इस बीच ऐश्वर्या राय औऱ अभिषेक बच्चन के आपसी मतभेद को लेकर दोनों की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आय़ा है कि क्या सच में चीजें इतनी बिगड़ गई है कि बच्चन परिवार अब टूटने की कगार पर है।इन अफवाहों के बीच बीते दिन ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को एकसाथ इवेंट के दौरान देखा गया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से हंसकर बातचीत भी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बता दें कि, बच्चन परिवार के बीच मतभेद की खबरें तब शुरू हुई जब लैक्मे फैशन वीक इवेंट के दौरान श्वेता बच्चन औऱ जया बच्चन ऐश्वर्या राय और नव्या नवेली नंदा को सपोर्ट करने पहुंची। इस इवेंट की श्वेता बच्चन ने तस्वीरें शेयर की थी लेकिन एक भी फोटो में वह भाभी ऐश्वर्या के साथ नजर नहीं आई। जिसके बाद ननद और भाभी में मतभेद की खबरों ने सुर्खियों में रहीं।
इसके बाद बच्चन फैमिली के साथ ऐश्वर्या राय बहुत कम स्पॉट होती थीं। जिसकी वजह से अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा। ऐसे में इन अफवाहों पर विराम तब लगा जब द आर्चीज के प्रीमियर इवेंट में पूरा बच्चन परिवार एकसाथ नजर आया। इस दौरान सभी ने स्माइल के साथ पैपराजी को जमकर पोज दिए। खैर इस खबर के बाद अब फैंसके मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications