अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर ऐश्वर्या राय ने शेयर की ऐसी तस्वीर, सास जया बच्चन को फोटो से किया रिमूव और फिर...

Aishwarya Rai and Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कल यानी 11 अक्टूबर 2023 को अपना 81वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर जलसा के बाहर हजारों फैंस की भीड़ नजर आई और सोशल मीडिया पर भी आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने बिग बी को जमकर जन्मदिन की बधाइयां दीं। इन बधाइयों के बीच अमिताभ बच्चन के परिवार वालों ने भी उन्हें अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विश किया।

ऐश्वर्या राय ने शेयर की अमिताभ बच्चन की फोटो
इसी कड़ी में अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी बेटी आराध्या बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने ससुर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय द्वारा शेयर की गई फोटो को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर कई सारी बातें हो रही हैं।

aishwarya rai bachchan

फोटो में मौजूद आराध्या और बिग बी
ऐश्वर्या राय की शेयर की गई फोटो में आराध्या बच्चन अपने दादा जी अमिताभ बच्चन को साइड हग देती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय के इस फोटो को शेयर करते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है लेकिन वायरल होने के साथ ही लोगों ने कुछ ऐसा नोटिस किया है जिसकी अब जमकर चर्चा हो रही है।

ऐश्वर्या ने सास जया बच्चन को फोटो से किया रिमूव
ऐश्वर्या राय बच्चन ने जैसे ही ये फोटो शेयर की लोगों ने तुरंत नोटिस कर लिया कि इस फोटो को क्रॉप्ड किया गया है। इतना ही नहीं लोगों ने वह ऑरिजनल फोटो भी ढूंढ निकाली है जिसे क्रॉप किया गया था। आपको बता दें कि ऑरिजनल फोटो में अमिताभ बच्चन और आराध्या के साथ ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नंदा और बेटा अगत्स्य नंदा भी नजर आ रहे हैं।

ऑरिजनल फोटो की हो रही है चर्चा
ऐसे में ऐश्वर्या राय ने इस फैमिली फोटो में से अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन, नातिन नव्या नवेली और नाती अगत्स्य नंदा को क्रॉप कर दिया है। उसके बाद ही ऐश्वर्या राय ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं ऑरिजनल फोटो को नव्या नवेली नंदा ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। अब सोशल मीडिया पर नई और पुरानी दोनों ही फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं और ऐश्वर्या राय का मजाक उड़ाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+