बीते दिनों बच्चन परिवार से अलग हुईं, अब ससुर और पति संग डांस करती दिखीं ऐश्वर्या राय, आखिर क्या है माजरा?

Aishwarya Rai seen Dancing: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच पिछले लंबे से तनाव की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। बीच में फैंस को लग रहा था कि कपल के बीच सब ठीक चल रहा है कि लेकिन बीते दिनों फिर खबर मिली कि ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार से अलग हो रही हैं। वे परिवार के साथ नहीं रह रहीं। अब इस बीच हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे डांस करती दिख रही हैं। इस क्लिप में अमिताभ बच्चन और अभिषेक भी नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार से अलग रह रही हैं। वहीं इस बीच अभिषेक बच्चन को भी एक इवेंट में देखा गया तो उनके हाथ में वेडिंग रिंग भी नहीं थी।

Aishwarya rai

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चन परिवार के एक करीबी सोर्स ने बताया कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। वे बच्ची की वजह से आज भी साथ में हैं। हालांकि, पिछले लंबे समय से दोनों के बीच परेशानियां चल रही हैं। लेकिन कुछ वक्त से ये और बढ़ रही हैं। चर्चा है कि ऐश्वर्या ने बच्चन रेजिडेंस भी छोड़ दिया है। वे ससुराल वालों से अलग रहती हैं।

इस बीच आऱाध्या के स्कूल के एनुअल फंक्शन में हाल ही में ऐश्वर्या और अभिषेक साथ में बैठे दिखे। बेटी को परफॉर्म करता देख कपल काफी खुश नजर आ रहा था औऱ ताली भी बजा रहा था। अब एक और वीडियो सामने आया है, जो आराध्या के अनुअल फंक्शन का ही है। वीडियो में ऐश्वर्या राय डांस करती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन और पति अभिषेक भी इस फंक्शन में डांस करते दिखे। ऐसे में एक बार फिर फैंस फैमिली के बीच चल रहे डिस्प्यूट को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

मीडिया हाउस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा परिवार डासं करता नजर आ रहा है। इसमें आराध्या बच्चन के साथ-साथ शाहरुख खान के बेटे अबराम भी नजर आ रहे हैं। इस बीच आराध्या और अबराम की खूबसूरत बॉन्डिंग भी देखी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+