अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच ऐश्वर्या राय ने दिया बयान, सुनकर फैंस को लगेगा झटका
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कई दिनों से दोनों के बाच खटपट की खबरें आ रही हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है। अब इन सभी सवालों का ऐश्वर्या ने जवाब दे दिया।
दरअसल, हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ न्यूयॉर्क वेकेशन पर गई थीं। अब बीती रात वह मुंबई लौट आई हैं। वापस लौटने के बाद ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट में नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय क्या सच में अलग होने वाले हैं। दोनों के बीच कुछ ठीक है या नहीं? फैंस इन सभी सवालों का जवाब जानना चाहते हैं। अब तलाक की अफवाहों के बीच जब पैपराजी ने ऐश्वर्या राय से पूछा कि, मैम आप कैसी हैं? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए कहा कि, , 'सब ठीक है, शुक्रिया।' एक्ट्रेस के इस बयान ने फैंस को राहत मिली।
अब ऐश्वर्या राय का ये बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, इससे पहले अभिषेक बच्चन ने एक तलाक का पोस्ट लाइक किया था जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने इसलिए पोस्ट लाइक किया था क्योंकि ये ऐश्वर्या राय के खास दोस्त द्वारा शेयर किया गया था।
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग-अलग पहुंचे थे। जहां अभिषेक बच्चन परिवार के साथ नजर आए। वहीं ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अलग पहुंची थीं। इसके बाद दोनों शादी में एकसाथ मिले थे जिसकी तस्वीर वायरल हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि ऐश्वर्या राय के संबंध बच्चन परिवार से अच्छे नहीं है। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर अब तक कपल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications