'धर्म' को लेकर ये क्या बोल गईं ऐश्वर्या राय? 'जाति' पर कह दी ये बड़ी बात, Video हुआ वायरल
Aishwarya Rai On Caste and Religion: आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में 19 नवंबर 2025 को देश के कई दिग्गज एक मंच पर नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनी थीं।
धर्म और जाति को लेकर ऐश्वर्या राय ने कही ऐसी बात
हालांकि जिस पल ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं वह था- ऐश्वर्या राय द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छूना। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने धर्म और जाति को लेकर भी कई अहम बातें कही हैं।

ऐश्वर्या राय ने सत्य साईं बाबा पर दी भावुक स्पीच
-कार्यक्रम के दौरान पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय सफेद रंग के ट्रेडिशनल सूट में दिखाई दी थीं। स्टेज पर पहुंचते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सत्य साईं बाबा को समर्पित एक भावुक स्पीच दी जो अब इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है।
-ऐश्वर्या राय ने कहा- सत्य साईं बाबा की पवित्र जन्म शताब्दी के अवसर पर मेरा हृदय श्रद्धा और भक्ति से भर गया है। उनके विचार, अनुशासन और सेवा की भावना आज भी विश्वभर में लाखों लोगों के जीवन को दिशा दे रही है।
पूर्व मिस वर्ल्ड ने पीए मोदी को लेकर कही ऐसी बात
अपने संबोधन में ऐश्वर्या राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं जो इस पवित्र अवसर को अपनी उपस्थिति से और दिव्य बना रहे हैं।
'सबको प्यार करो, सबकी सेवा करो'
-ऐश्वर्या राय ने आगे कहा- हम पीएम मोदी प्रेरणादायक शब्दों को सुनने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी की उपस्थिति हमें सत्य साईं बाबा के संदेश की याद दिलाती है। सच्चा नेतृत्व सेवा है और मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।
-ऐश्वर्या राय ने सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं को दोहराया और कहा- सबको प्यार करो, सबकी सेवा करो। सिर्फ एक ही जाति है-मानवता। एक ही धर्म है-प्यार। एक ही भाषा है-दिलों की भाषा और एक ही भगवान हैं-जो हर जगह हैं। उनका ये संबोधन सभागार में मौजूद लोगों को भावुक कर गया और सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना बटोर रहा है।
सत्य साईं बाबा और ऐश्वर्या राय का कनेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय और मां वृंदा राय, दोनों ही सत्य साईं बाबा के भक्त थे। कहा जाता है कि 1 नवंबर 1971 को जब ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ था, तब उनके माता-पिता पुट्टपर्थी पहुंचकर सत्य साईं बाबा से आशीर्वाद लेने गए थे।
क्या सत्य साईं बाबा की भविष्यवाणी हुई थी सच?
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस समय सत्य साईं बाबा ने ऐश्वर्या राय को देखकर भविष्यवाणी करते हुए कहा था- बच्ची बड़ी होकर महान गुणों की प्रतीक बनेगी और खूब नाम कमाएगी। ये भविष्यवाणी मिस वर्ल्ड बनने से लेकर बॉलीवुड स्टारडम तक ऐश्वर्या के जीवन में एक तरह से सच साबित होती दिखी।
-ऐश्वर्या राय की आध्यात्मिक यात्रा केवल बचपन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने सत्य साईं बाबा के संस्थान में बाल विकास की पढ़ाई भी की है। साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद भी वह बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। यहां तक कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी करने का फैसला भी ऐश्वर्या राय ने अपने गुरु की सलाह पर ही लिया था।
साईं बाबा की पुण्यतिथि पर भावुक हो गई थीं ऐश्वर्या राय
साल 2011 में सत्य साईं बाबा के निधन के बाद उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर ऐश्वर्या राय पुट्टपर्थी पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान वह अपने गुरु को याद कर भावुक हो गई थीं और आंखों से आंसू छलक आए थे।












Click it and Unblock the Notifications