ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार को लेकर सरेआम कही थी ऐसी बात, देखते रह गए थे अभिषेक बच्चन, 'खान' से जुड़ा कनेक्शन

Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू भी हैं और ऐसे में उनके कंधों पर कई दूसरे तरह की जिम्मेदारियां भी हैं।

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय का रिश्ता
पिछले कुछ समय कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है और ऐसे में दोनों तलाक लेने वाले हैं। कई रिपोर्ट्स में तो ये दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली है और वह अपने मां के पास शिफ्ट हो गई हैं।

aishwarya rai

ऐश्वर्या राय की वायरल तस्वीरें

हालांकि बाद में इन खबरों को अफवाह बताया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें वायरल हुईं जिसमें ऐश्वर्या राय पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पार्टीज को इन्जॉय करती नजर आ रही थीं।

ससुराल वालों का सम्मान करती हैं ऐश्वर्या राय

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच कैसा भी रिश्ता हो लेकिन उस परिवार की बहू होने के नाते उन्होंने अपनी फैमिली का हमेशा सम्मान किया है। ऐश्वर्या राय मीडिया के सामने अपने ससुराल वालों यानी बच्चन परिवार के लिए अच्छी अच्छी बातें बोलती ही नजर आती हैं।

ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार को बेस्ट बताया

-ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 3 में अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ मेहमान बनकर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने करण जौहर के सभी सवालों में अपनी फैमिली यानी बच्चन परिवार को ही बेस्ट बताया था।

-शो में जब करण जौहर ने ऐश्वर्या राय से पूछा था कि अमिताभ बच्चन के लिए एक शब्द कहो तो एक्ट्रेस ने कहा था- बेस्ट..बेस्ट...बेस्ट। फिर एक्ट्रेस से पूछा गया कि करीना कपूर और प्रियंका चौपड़ा में बेस्ट एक्ट्रेस कौन हैं? ऐश्वर्या राय ने करीना कपूर का नाम लिया था।

'माई नेम इज नॉट खान'

-इसके बाद करण जौहर ने पूछा था शाहरुख, सलमान, आमिर और सैफ में ऑल सीजन कौन बेहतर है? वहीं अभिषेक बच्चन ने बीच में ही कहा था- और भी एक्टर्स के नाम शामिल करों। वहीं ऐश्वर्या राय ने मुस्कुराते हुए कहा था- 'द बच्चन ऑल द सीजन' और 'माई नेम इज नॉट खान'।

-ऐश्वर्या राय का ये जवाब सुन करण जौहर के मुंह से ओह माई गॉड निकल गया था। वहीं पति अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या राय का जवाब सुन हैरान हो गए थे। वह अपनी पत्नी को देखते रह गए थे। इस रैपिड फायर राउंड में ऐश्वर्या राय ने बच्चन फैमिली को बेस्ट बना दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+