आखिर कैसे टूट गया ऐश्वर्या राय का हाथ? एक्ट्रेस का ये हाल देख फैंस की बढ़ी टेंशन, कैसे हुआ ये हाल?

Aishwarya Rai Injured: ऐश्वर्या राय की पति संग अनबन और बच्चन परिवार संग रिश्तों में खटास की खबरें कोई नई नहीं हैं। अकसर ऐसी खबरें आती हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही पति से तलाक लेने वाली हैं। हालांकि इन खबरों के बारे में न तो एक्ट्रेस और ना ही अभिषेक ने कुछ कहा है। अब हाल ही में ऐश्वर्या राय जब कैमरे में स्पॉट हुईं तो फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गईं।

ऐश्वर्या को क्या हुआ?
बता दें कि हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिव में शिरकत करने जा रहीं ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या संग दिखीं। एक्ट्रेस इस दौरान ब्लैक पैंट और ब्लू कलर के कोट में बला की खूबसूरत लग रही थीं। आराध्या मां को संभालती दिखीं। मगर इस दौरान फैंस को कुछ ऐसा भी दिखा, जिसकी उन्होंने दूर-दूर तक उम्मीद ही नहीं की थी।

Aishwarya Rai

हाथ में लगा प्लास्टर तो फैंस परेशान
दरअसल, पैपराजी विरल भयानी ने ये क्लिप अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्या राय के हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है। एक्ट्रेस को उनकी बेटी संभाल रही हैं। पति अभिषेक की जगह बेटी आराध्या अपनी मां का हाथ थामे नजर आईं। इस दौरान सबकी निगाहें ऐश्वर्या के हाथ पर ही टिकी रहीं। फैंस भी काफी परेशान हो गए और जानना चाह रहे हैं कि एक्ट्रेस के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ।

मां को संभालती दिखीं बेटी
बता दें कि ऐश्वर्या राय कांस 2024 में शिरकत लेने के लिए बेटी संग दिखीं। कांस ऐश्वर्या राय के बगैर एकदम अधूरा है क्योंकि हर साल ऐश्वर्या इसमें शिरकत करती ही हैं। हाल ही में कांस के लिए निकलीं ऐश्वर्या काफी खूबसूरत लग रही थीं। मगर उनके हाथ में लगे प्लास्टर ने ढेरों सवाल लाकर खड़े कर दिये।

ऐश्वर्या के साथ क्या हुआ?
ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच चल रही अनबन की खबरों के बीच फैंस जानने को बेताब हो उठे कि आखिर ऐश्वर्या राय के साथ हुआ क्या है। इस बीच तरह-तरह की अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया। हालांकि ये बात अभी तक साफ नहीं हो सकी है कि ऐश्वर्या राय के हाथ में क्या हुआ है। क्या एक्ट्रेस किसी हादसे का शिकार हो गईं या फिर बात कुछ और है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+