क्या जल्दबाजी में हुआ ऐश्वर्या और अभिषेक का रोका? एक्ट्रेस के घर अचानक पहुंचा था बच्चन परिवार, जानें क्या हुआ

Aishwarya-Abhishek Roka: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय फैस के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक हैं। लेकिन बीते कुछ वक्त से दोनों के बीच खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने रोके से जुड़ा मजेदार किस्सा साझा किया।

बीते कुछ वक्त से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरें सामने आ रही थी। बीच में खबर ये भी आई थी कि ऐश्वर्या अपना ससुराल छोड़कर मायके में शिफ्ट हो गई हैं। लेकिन हर बार की तरह कपल ने मीडिया के सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। इस बीच ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे जल्दबाजी में उनका अभिषेक के साथ रोका हुआ था।

aishwarya Rai

एक फैन पेज द्वारा शेयर किए इस वीडियो में ऐश्वर्या कहती हैं कि, 'रोका मेरे और मेरे परिवारे के लिए बेहद सरप्राइज भरा था क्योंकि ये बहुक ही अचानक हुआ था। मेरे परिवार को ये तक नहीं पता था कि रोका आखिर होता क्या हैं क्योंकि हम साउथ से ताल्लुक रखते हैं। मेरी फैमिली में रोका जैसी सेरेमनी कुछ नहीं होती।'

ऐश्वर्या राय ने आघे बताया कि, 'हमारे रोके के लिए एक दिन अचानक अभिषेक का मुझे फोन आया और वह कहते हैं मैं और मेरी फैमिली तुम्हारे घर आ रहे हैं। उस दिन मेरे पापा भी घर पर नहीं थे, वो शहर से बाहर थे और उन्हें आने में एक दिन का वक्त लगने वाला था। जब ये बात अभिषेक को बताई तो उन्होंने कहा कि अब कुछ नहीं हो सकता हम रास्ते में हैं। हमारे घर उनके आने के बाद काफी इमोशनल माहौल हो गया था। इसी तरह हम दोनों का रोका हुआ।'

बता दें कि, ऐश्वर्या राय अक्सर बच्चन परिवार संग मतभेद की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता से खास नहीं बनती। यहां तक कि इवेंट्स में भी ऐश्वर्या अपनी सास के साथ कभी नजर नहीं आती। वह अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट होती हैं। खैर बच्चन परिवार में फिलहाल क्या चल रहा है इसको लेकर कुछ भी कहना मुश्किल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+