ये है ऐश्वर्या राय की महा फ्लॉप फिल्म, मूवी बनाकर बर्बाद हो गया था डायरेक्टर, देखकर पकड़ लेंगे माथा

Aishwarya Rai Biggest Flop Film: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कहा जा रहा था कि बच्चन परिवार ने उनसे दूरी बना ली है। सिर्फ इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या और अभिषेक का जल्द ही तलाक होने वाला है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता
हालांकि अब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहों पर रोक लगी है। दरअसल हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय साथ में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरें में कपल की बेटी आराध्या बच्चन भी दिखाई दे रही हैं। सभी लोग हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

Aishwarya Rai Biggest Flop Film

ऐश्वर्या राय की महा फ्लॉप फिल्म
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी भी थी जो बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई थी। ऐश्वर्या राय की इस सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म की वजह से मूवी का डायरेक्टर तक बर्बाद हो गया था।

रेखा की फिल्म 'उमराव जान'
आपको बता दें कि साल 1981 में हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा की फिल्म 'उमराव जान' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रेखा ने अपनी शानदार अदाकारी से हर किसी का दिल लूट लिया था। इस फिल्म का निर्देशन मुजफ्फर अली ने किया था। ये फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक मूवीज में से एक मानी जाती है।

ऐश्वर्या राय के साथ जेपी दत्ता ने बनाई थी 'उमराव जान'
इसके बाद साल 2006 में निर्देशक जेपी दत्ता ने ऐश्वर्या राय के साथ 'उमराव जान' बनाने का फैसला किया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, दिव्या दत्ता और कुलभूषण खरबंदा ने भी अहम रोल निभाया था।

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी ये फिल्म
हालांकि फिल्म में ऐश्वर्या राय की परफॉर्मेंस और जेपी दत्ता का निर्देशन दर्शकों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था। ऐसे में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। आपको बता दें कि इस नई 'उमराव जान' का बजट 15 करोड़ रुपये था। वहीं बॉक्स ऑफिस इस फिल्म ने सिर्फ 7.42 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

जेपी दत्ता बुरी तरह से टूट गए थे
ये फिल्म ऐश्वर्या राय के एक्टिंग करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप मूवी बन गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'उमराव जान' की असफलता से जेपी दत्ता बुरी तरह से टूट गए थे। इसके बाद अगली फिल्म 'पलटन' को बनाने में उन्हें 12 साल लग गए थे। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, हर्षवर्द्धन राणे, सोनल चौहान और ईशा गुप्ता जैसे स्टार्स नजर आए थे।

जनवरी 2026 में रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'
इस वॉर ड्रामा फिल्म को भी दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया था। फिलहाल जेपी दत्ता ने फिल्म 'बॉर्डर 2' बनाने का फैसला किया है। ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+