ऐश्वर्या राय की जिंदगी से जुड़े 5 बड़े विवाद, क्या इसी वजह से ससुरालवालों ने छोड़ा बहू का साथ

Aishwarya Rai News: पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने रिश्ते को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। ये भी कहा जा रहा है कि बहू ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली है।

तलाक को लेकर कुछ नहीं बोलीं ऐश्वर्या राय
हालांकि ऐश्वर्या राय या फिर बच्चन परिवार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी वेडिंग रिंग दिखाते हुए लोगों को बताया है कि वो अभी भी शादीशुदा हैं। हालांकि तलाक को लेकर कोई बात नहीं की गई है।

aishwarya rai

ऐश्वर्या राय की जिंदगी से जुड़े विवाद
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय का नाम अब तक कई विवादों में जुड़ चुका है। कहा जाता है कि इसी वजह से जया बच्चन और श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या राय से दूरी बना ली है। आइए आपको बताते हैं ऐश्वर्या राय से जुड़े 5 विवादों के बारे में-

सलमान खान से ऐश्वर्या राय का रिश्ता
ऐश्वर्या राय और सलमान खान की दर्दनाक लव स्टोरी ने खूब सुर्खियों बटोरी थीं। दोनों का प्यार तो परवान चढ़ा था लेकिन ब्रेकअप काफी दर्दभरा था। ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। ये विवाद काफी दिनों तक चला था।

सुभाष घई संग जुड़ा था ऐश्वर्या राय का नाम
लेखिका रीना गोलन ने डियर मिस्टर बॉलीवुड नाम की एक किताब लिखी थी, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक विवादित बात कही थी। रीना गोलन ने अपनी किताब में लिखा था कि फिल्म ताल में लीड एक्ट्रेस का रोल पाने के लिए ऐश्वर्या राय ने सुभाष घई के साथ रिलेशन बनाया था। ये किस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

ऋतिक रोशन-ऐश्वर्या राय का किसिंग सीन
फिल्म धूम-2 में ऐश्वर्या राय ने एक्टर ऋतिक रोशन के साथ लिपलॉक किया था। कहा जाता है कि फिल्म के इस किसिंग सीन को लेकर ऐश्वर्या राय के ससुरालवालों यानी बच्चन परिवार को काफी आपत्ति थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय की सास जया बच्चन तो इस सीन को देख काफी नाराज हो गई थीं।

ऐश्वर्या राय-रणबीर कपूर का इंटीमेट सीन
अभिषेक बच्चन से शादी करने के लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय ने फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में काम किया था। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दी थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने रणबीर कपूर के साथ कई इंटीमेंट सीन्स दिए थे जिन्हें देख जया बच्चन काफी गुस्सा हो गई थीं।

विवेक ओबेराय के साथ ऐश्वर्या राय का रिश्ता
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय का नाम एक्टर विवेक ओबेराय के साथ जुड़ने लगा था। वहीं इस बात को लेकर विवेक ओबेरॉय सलमान खान के निशाने पर आ गए थे। बताया जाता है कि ऐश्वर्या की वजह से ही विवेक ओबेराय और सलमान खान के बीच दुश्मनी हो गई थी। यहां तक कि विवेक ओबेराय का करियर भी बर्बाद हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+