'ऐश्वर्या राय एक शापित महिला, अभिषेक बच्चन से की दूसरी शादी', क्या है इसके पीछे की कहानी?

Aishwarya Rai Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आजकल अपनी प्रोफेशनल जिंदगी से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ समय पहले तक ये कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी
इस मामले में अभी तक ऐश्वर्या राय या फिर उनके पति अभिषेक बच्चन ने कुछ नहीं कहा है। यहां तक कि बच्चन परिवार भी इस मामले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर रहा है। आपको बता दें कि साल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने शादी की थी। वहीं साल 2011 में ऐश्वर्या राय ने एक प्यारी सी बेटी आराध्या को जन्म दिया था।

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या के घरवालों ने पेड़ से कराई थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या राय की शादी हो चुकी थी। दरअसल ऐश्वर्या मांगलिक हैं और कहा जा रहा था कि अभिषेक के साथ उनकी दूसरी शादी है। दावा किया जा रहा था कि अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले ऐश्वर्या के घरवालों ने उनकी शादी एक पेड़ से करवाई थी। ऐश्वर्या ने एक पेड़ के साथ सात फेरे लिए थे।

ऐश्वर्या राय ने कहा- ये सब बकवास था
वहीं साल 2008 में ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अभिषेक बच्चन से शादी होने के वक्त उनके बारे में बहुत कुछ कहा गया था लेकिन सब कुछ बेफिजूल और बकवास था। ऐश्वर्या ने कहा था कि लोग उस समय उन्हें शापित महिला तक कहने लगे थे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था।

ससुर अमिताभ बच्चन ने लोगों को दिया था जवाब
ऐश्वर्या राय ने बताया था कि वह चाहती तो पब्लिक फिगर होने के कारण लोगों को इस बात का जवाब दे सकती थीं लेकिन उन्होंने ससुराल वालों की बात मानी थी। ऐसे मेंऐश्वर्या को ससुर यानी अमिताभ बच्चन घर का मुखिया होने के चलते मीडिया के सामने आए थे और सभी सवालो का जवाब दिया था।

ऐश्वर्या ने कहा- मुझे शर्म महसूस होती थी
ऐश्वर्या राय ने इंटरव्यू में कहा था- मीडिया में कहा जा रहा था कि मेरी शादी अभिषेक बच्चन से पहले एक पेड़ से करवाई गई थी। मुझे ये सब बकवास सुनकर शर्म महसूस हो रही थी। ये सब कुछ चौंकाने वाला था। बार बार ये सब बातें सामने आ रही थीं। हालांकि ऐश्वर्या ने इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+