मां ऐश्वर्या के टूटे हाथ को.... आराध्या ने छोटी सी उम्र में संभाल ली बड़ी जिम्मेदारी, जीत लिया सभी का दिल

Aishwarya and Aaradhya Bachchan: हाल ही में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान एक्ट्रेस के लुक की चारों ओर चर्चा हो रही है मगर वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के हाथ को लेकर फैंस काफी हैरान हो गए क्योंकि उनके हाथ में चोट लगी थी। मगर एक्ट्रेस ने चोट के बावजूद अपना ग्लैमर दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

बता दें कि पहली बार रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ऐसी ड्रेस में दिखीं, जो लंबी ट्रेल से सजी हुई थी। इससे पहले जब वे कांस के लिए रवाना हुई थीं तो बेटी आऱाध्या पर भी फैंस का ध्यान गया औऱ इसकी वजह उनका जेस्चर था, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Aaradhya

दरअसल, जब ऐश्वर्या राय कांस की ओर जा रही थीं तो बेटी आराध्या बहुत ही शानदार तरीके से अपनी मां को संभालती दिखीं। आराध्या बच्चन ने जिस तरह अपनी मां को संभाला वो काफी शानदार था। तस्वीरें और वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।

इसके बाद भी जब कांस में ऐश्वर्या राय ने शिरकत की तो बेटी बड़े ही प्यार से अपनी मां को संभालती दिखीं। आराध्या बच्चन ने अपनी मां का हाथ इस दौरान थामा हुआ था। अपनी मां की केयर करती दिखीं आराध्या को इस तरह देखकर फैंस भी अपना दिल हार बैठे।

बता दें कि 12 साल की आऱाध्या ने मां को होटल से कार तक ले जाने में हाथ पकड़कर मदद की। आराध्या पूरे समय मां का हाथ पकड़ी दिखाई दीं। ऐसे में आराध्या को देखने के बाद कई लोगों ने तो ये तक कहा कि यकीन नहीं होता कि आराध्या सिर्फ 12 साल की ही हैं। जिस तरह से वे अपनी मां की केयर कर रही हैं, ये काफी शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+