18 साल की उम्र में ऐश्वर्या राय ने किया था ऐसा काम, मिले थे 1500 रुपए, फिर ऐसे कमाए 800 करोड़

Aishwarya Rai Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इस समस सुर्खियों में छाई हुई हैं। इन दिनों ऐश्वर्या राय टूटे हुए हाथ के साथ नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय अपने इस टूट हुए हाथ के साथ ही कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी शामिल हुई थीं।

ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिषेक बच्चन से की थी शादी
वहीं कुछ समय पहले ये खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा है। हालांकि इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की एक 12 साल की बेटी आराध्या भी है। भले ही ऐश्वर्या राय अब फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन लोग उनकी खूबसूरती के आज भी दीवाने हैं।

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग से शुरू किया था करियर
ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले मॉडलिंग से ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री की थी। ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में फिल्म 'इरुवर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

828 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं ऐश्वर्या राय
इतने सालों तक मेहनत कर ऐश्वर्या राय ने अपनी करोड़ों की संपत्ति बनाई है। ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ उनके पति अभिषेक बच्चन से कई गुना ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 828 करोड़ रुपये के आसपास है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के साथ साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट भी करती हैं जिससे उनकी काफी मोटी कमाई होती है।

एक फिल्म के लिए लेती हैं 10 से 12 करोड़ रुपए
ऐश्वर्या राय शादी के बाद भले ही कम फिल्मों में नजर आई हों लेकिन एक फिल्म के लिए वह 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उन्हें सिर्फ ब्रैंड एंडोर्समेंट से ही एक साल में करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन किसी भी ब्रैंड के एंडोर्समेंट के शूट के लिए एक दिन का 6 से 7 करोड़ रुपये वसूलती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन कई इंटरनेशनल ब्रैंड का चेहरा हैं। इससे उनकी करोड़ों की कमाई होती है।

1500 रुपए की सैलरी से शुरू किया था काम
आपको बता दें कि बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस बनने से पहले ऐश्वर्या राय फुलटाइम मॉडलिंग का काम करती थीं। साल 1992 में ऐश्वर्या राय को मिले एक असाइनमेंट के एक रशीद में उनकी पेमेंट का जिक्र किया गया था। कृपा क्रिएशंस की उस रशीद के अनुसार ऐश्वर्या राय को उनके काम के लिए 1500 रुपए की सैलरी मिली थी।

मैगजीन कैटेलॉग शूट का काम करती थीं ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय को ये सैलरी मिस वर्ल्ड का ताज जीतने से पहले तक मिलती थी। ऐश्वर्या राय उन दिनों मैगजीन कैटेलॉग शूट के लिए काम करती थीं। तब से ऐश्वर्या राय की उम्र सिर्फ 18 साल थी। इस मैगजीन कैटेलॉग शूट में ऐश्वर्या राय के साथ सोनली बेंद्रे, निक्की अनेजा और तेजस्विनी कोल्हापुरे भी शामिल थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+