न सलमान खान और न अभिषेक बच्चन! ऐश्वर्या राय को नहीं किसी मर्द की जरूरत, अंबानी की शादी में ऐसे दिया सबूत

ऐश्वर्या राय बच्चन अकसर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस बीते कुछ महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरे हैं कि अभिषेक संग उनकी अनबन चल रही है। ऐश्वर्या राय का नाम शादी से कई वक्त पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान संग जुड़ा था। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था मगर ये रिश्ता सक्सेसफुल नहीं रह पाया।

इसके बाद ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय संग भी जुड़ा। मगर फिर फाइनली एक्ट्रेस ने अभिषेक संग घर बसा लिया और वे बच्चन परिवार की बहू बन गईं। मगर बेटी आराध्या के पैदा होने के सालों बाद खबरें आईं कि ये रिश्ता सही नहीं चल रहा है। हालांकि हाल ही में ऐश्वर्या राय ने इस बात का सबूत दे दिया कि जिंदगी जीने के लिए उन्हें किसी मर्द की जरूरत नहीं है।

Aishwarya Rai

बच्चन परिवार और ऐश्वर्या के रिश्ते के बीच बीते महीनों से लुका छिपी का खेल चल रहा है। मगर एक्ट्रेस ने हाल ही में इस बात का सबूत भी दे ही दिया कि ये सिर्फ अटकले ही नहीं हैं बल्कि इन खबरों में थोड़ी बहुत ही सही मगर सच्चाई भी है। जहां बॉलीवुड के पावर कपल यानी आलिया-रणबीर से लेकर कियारा सिद्धार्थ और विक्की-कटरीना तक... हाथों में हाथ डाले दिखे, वहीं बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या बिना पति के ही इस शादी में आ पहुंची।

ऐश्वर्या का बिना पति के इस शादी में आना इस बात का साफ सबूत है कि उन्हें अपनी लाइफ में किसी मर्द के कंधे की जरूरत नहीं है। पहले सलमान संग एक्ट्रेस के रिश्ते पर कई तरह के सवाल उठे। जहां सलमान पर उंगली भी उठी कि वे एक्ट्रेस पर हाथ उठाया करते थे। इधर अभिषेक संग उनके रिश्ते में अनबन की खबरें तूल पकड़ती रहती हैं।

इन्हीं अटकलों औऱ खबरों के बीच ऐश्वर्या ने अकेले अंबानी की शादी में बेटी संग आकर दिखा दिया कि वे एक पावर वुमन हैं। ऐश्वर्या पति अभिषेक के साथ दिखी ही नहीं। ना ही वे बच्चन परिवार के किसी मेंबर के साथ नजर आईं। बच्चन परिवार के किसी सदस्य के साथ ऐश्वर्या की एक तस्वीर तक नहीं है। ऐसे में अटकलों का बाजार और भी गर्म हो गया है कि अब ऐश्वर्या राय ने अकेले रहने का ही फैसला कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+