'मेरे अंदर बहुत दर्द है लेकिन...', ऐश्वर्या राय की डायरी का 'वो' पन्ना वायरल, बताया कीचड़ उछालने का ऐसा सच
Aishwarya Rai Diary: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। पिछले लंबे समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही थीं।
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादीशुदा जिंदगी
हालांकि अब ये साफ हो चुका है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादीशुदा जिंदगी में कोई खटास नहीं आई है। इसके बावजूद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर बार-बार सवाल उठते रहे हैं।

ऐश्वर्या राय की डायरी एक पन्ना हुआ वायरल
-इन सबके बीच ऐश्वर्या राय की डायरी एक पन्ना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात लिखी है। इस पन्ने पर ऐश्वर्या राय ने अपना दर्द भी बयां किया है। ऐश्वर्या राय की डायरी का जो पन्ना इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो कब का है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
-आपको बता दें कि इस डायरी में ऐश्वर्या राय ने कभी अपने होने वाले पार्टनर के बारे में बातें लिखी थीं। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें क्या पसंद हैं और क्या नापसंद। डायरी में ऐश्वर्या ने एक आइडल पार्टनर के बारे में कई सारी बातें लिखी थीं।
'लोगों पर कीचड़ उछालने वाले लोग पसंद नहीं'
ऐश्वर्या राय ने लिखा था कि लोगों पर कीचड़ उछालने वाले लोग उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं हैं। उन्हें लाइफ में प्राइवेसी रखना पसंद है। डायरी के पन्नों पर ऐश्वर्या ने अपना दर्द भी बयां किया था। इसमें एक्ट्रेस ने लिखा था कि वह अपना दर्द सिर्फ अपने अंदर रखती हैं। अपनी तकलीफ किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करती हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। शादी से पहले ऐश्वर्या राय ने कुछ साल तक अभिषेक बच्चन को डेट भी किया था। वहीं एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले एक्ट्रेस का नाम सलमान खान और विवेक ओबेरॉय से भी जुड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications