क्या ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या ने कराई प्लास्टिक सर्जरी? 12 साल की उम्र में बदला लुक देख फैंस हुए हैरान

Aaradhya Bachchan Transformation: बीते दिनों जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन था। जिसमें देश और विदेश की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस दौरान बच्चन परिवार भी एकसाथ नजर आया। हालांकि ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या बच्चन ने फैंस का खूब ध्यान खींचा।

अंबानी परिवार के फंक्शन में ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन का लंबे समय बाद नया लुक देखने को मिला। वह इवेंट में अपने नए लुक के साथ पहुंची तो हर किसी की नजर उन्हीं पर ठहर गई। जहां पहले वह हमेशा एक ही हेयरस्टाइल के साथ नजर आती थीं वहीं इस बार ना सिर्फ उनकी स्टाइल बल्कि पूरा लुक ही बदला हुआ दिखा।

Aaradhya Bachchan

आराध्या बच्चन के नए लुक को देख हर कोई उनकी तुलना मां ऐश्वर्या राय से करने लगा। हालांकि इस बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने आराध्या को प्लास्टिक सर्जरी की दुकान बताया। नेटिजेन्स का कहना है कि उन्होंने नोज और लिप जॉब करवाया है। यही नहीं कुछ ने ये भी दावा किया कि आराध्या ने अपने चेहरे पर स्किन वाइटनिंग ट्रीटमेंट लिया है।

आराध्या की तुलना उनके पहले लुक से करें तो उनकी स्किन काफी दबी हुई थी। इतना ही नहीं वह हर बार अपनी मां के साथ एक ही हेयरस्टाइल में स्पॉट होती थी। बॉलीवुड के ज्यादातर फंक्शन में आराध्या एक ही लुक में नजर आती थीं ये पहली बार था जब वह किसी इवेंट में बदले हुए लुक के साथ पहुंची हैं। खैर उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई है या नहीं इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

बता दें कि, 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ। जिसमें आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान ने पहली बार स्टेज पर एकसाथ डांस किया। लंबे समय बाद फैंस को ये नजारा देखने को मिला। इसके अलावा दुनिया की मशहूर पॉप स्टार रिहाना ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+