सलमान खान के प्यार में पागल ऐश्वर्या राय ने अपने पैरेंट्स के साथ किया था ऐसा काम, लिया था ये बड़ा फैसला और....

Aishwarya Rai and Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों की प्रेम कहानी की जमकर चर्चाएं होती है। लोगों को पता है कि कैसे इस प्रेम कहानी का एक दर्दनाक अंत हुआ था। ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान बिल्कुल टूट गए थे और डिप्रेशन में भी चले गए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान को पाने के लिए ऐश्वर्या राय ने अपने पैरेंट्स से लड़ाई तक कर ली थी।

सलमान खान-ऐश्वर्या राय का दर्दनाक ब्रेकअप
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर प्यार शुरू हुआ था। कहते हैं कि सलमान खान ने बॉलीवुड में ऐश्वर्या रायकी एंट्री करवाने के लिए कई फिल्म मेकर्स से खुद सिफारिश की थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबने लगे थे।

Salman Khan

ऐश्वर्या के पैरेंट्स को पसंद नहीं थे सलमान खान
जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स को सलमान खान बिल्कुल पसंद नहीं थे लेकिन ऐश्वर्या राय ने किसी की नहीं सुनी और उनका प्यार परवान चढ़ता रहा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय सुपरस्टार सलमान खान के प्यार में इतनी पागल हो गई थीं कि उन्होंने अपने पैरेंट्स से झगड़ा तक कर लिया था।

सलमान खान से परेशान थे ऐश्वर्या के पैंरेंट्स
कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स नहीं चाहते थे कि सलमान खान उनकी बेटी की जिंदगी में दखल दे। ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स को सलमान खान का रोमांटिक नेचर बिल्कुल पसंद नहीं था। साथ ही वह लोग सलमान खान के एक्स अफेसर्य से भी काफी परेशान थे। वह नहीं चाहते थे कि ऐश्वर्या और सलमान के बीच कोई भी रिश्ता हो।

मुंबई में अकेले रहती थीं ऐश्वर्या
दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय ने इस मामले में अपने पैरेंट्स की नहीं सुनी थी। उन्होंने अपनी मां और पापा से लड़ाई कर ली थी और मुंबई में अकेले फ्लैट लेकर रहने लगी थीं। इसी बीच उनकी और सलमान खान की नजदकियां भी बढ़ने लगी थीं। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों ने साल 2001 में ब्रेकअप कर लिया था। ये ब्रेकअप सामान्य नहीं था। खबर थी कि ब्रेकअप के वक्त सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच खूब झगड़ा हुआ था।

ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का चौंकाने वाला खुलासा
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के साथ ब्रेकअप करने के बाद ऐश्वर्या राय ने कैमरे के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। ऐश्वर्या राय का कहना था कि सलमान ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया है। सलमान के चलते ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ खराब हो रही थी।

'बुरे सपना जैसा था सलमान का चैप्टर'
ऐश्वर्या राय ने कहा था- मेरे परिवार और खुद के स्वाभिमान को देखते हुए ये सब बहुत हो गया था। मैं आने वाले समय में कभी सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी और न ही उनसे बात करूंगी। सलमान खान का चैप्टर मेरी लाइफ में बुरे सपने जैसा था और मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि ये सब अब खत्म हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+