ऐश्वर्या राय की को-स्टार, जिसने फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर टीवी में कमाया खूब नाम, जानकर आप भी होंगे हैरान
कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने के बाद वहां से किनारा करना जरूरी समझा। ये लोग भले ही फिल्मी दुनिया में कमाल ना दिखा पाए हों मगर छोटे पर्दे पर इनका काफी बोलबाला रहा। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने ऐश्वर्या राय जैसे स्टार्स के साथ काम तो किया है, मगर सफलता की सीढ़ी वे टीवी के जरिये चढ़ीं।
हम किसी और की नहीं बल्कि दिशा वकानी की बात कर रहे हैं। वही दिशा वकानी जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की। पहले उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री का रुख किया मगर फिर वहां कामयाबी हाथ ना लगती देख एक्ट्रेस टीवी में चली गईं। मगर फिर दिशा वकानी ने टीवी की दुनिया में ऐसा नाम कमाया कि हर कोई हैरान रह गया।

दिशा वकानी को आज किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। बच्चा बच्चा भी उनसे वाकिफ है। दिशा वकानी दिशा ने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म देवदास और जोधा अकबर जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म लव स्टोरी 2050 में एक नौकरानी के किरदार में दिखीं। मगर इतने रोल करने के बाद भी दिशा को कुछ फायदा नहीं हुआ और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की ओर रुख किया।
टीवी में आने के बाद दिशा ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। दिशा वकानी ने वैसे तो कई सारे टीवी शोज किये हैं मगर पॉपुलैरिटी उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से ही मिली। एक्ट्रेस ने इस शो में दयाबेन के किरदार से लाखों दिल जीते हैं।
जेठालाल की बीवी का किरदार निभाकर दयाबेन ने एक अलग ही फैनबेस बनाया। दिशा ने भले ही सालों तक शो में काम करने के बाद इसे छोड़ दिया मगर जो छाप वे छोड़कर गई हैं, उसे फैंस कभी चाहकर भी नहीं मिटा सकते। दिशा वकानी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications