आराध्या के जन्म के समय ऐश्वर्या राय की हो गई थी ऐसी हालत, ससुर अमिताभ बच्चन ने सरेआम कही थी ऐसी बात

Amitabh Bachchan On Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी की थी। वहीं साल 2011 में ऐश्वर्या और अभिषेक एक प्यारी सी बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने थे।

ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार से बना ली दूरी
हालांकि पिछले कुछ से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने रिश्ते को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। ये भी कहा जा रहा है कि बहू ऐश्वर्या राय ने बच्चन परिवार से दूरी बना ली है।

Amitabh Bachchan On Aishwarya Rai

बहू ऐश्वर्या की तारीफ करते नहीं थकते अमिताभ बच्चन
इसी बीच बच्चन परिवार की कई सारी अनजानी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय का अपने ससुर अमिताभ बच्चन के साथ रिश्ता हमेशा से दिल को छू लेने वाला रहा है। वहीं अमिताभ भी बहू ऐश्वर्या की तारीफ करते नहीं थकते थे।

आराध्या के जन्म के समय ऐश्वर्या की हुई थी ऐसी हालत
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने आराध्या के जन्म के समय बहू ऐश्वर्या राय द्वारा घंटों लेबर पेन बर्दाश्त करने की जमकर तारीफ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आराध्या के जन्म के कुछ समय बाद, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपनी खुशी शेयर करने के लिए अपने घर जलसा के बाहर पत्रकारों से बातचीत की थी।

ऐश्वर्या राय की इनक्रेडिबल स्ट्रेंथ की तारीफ
इस दौरान अमिताभ बच्चन ने लेबर पेन के दौरान ऐश्वर्या राय की इनक्रेडिबल स्ट्रेंथ की जमकर तारीफ की थी और खुलासा किया था कि सी-सेक्शन या एपिड्यूरल का ऑप्शन चुनने की कॉमन प्रैक्टिस के बावजूद, कैसे उनकी बहू ने नैचुरल डिलीवरी को चुना था।

मीडिया के सामने बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ
अमिताभ बच्चन ने मीडिया के सामने बहू ऐश्वर्या राय की तारीफ करते हुए कहा था- उन्हें संघर्ष करना पड़ा लेकिन मैं उनकी सराहना करता हूं कि वह लंबे समय तक, लगभग 2-3 घंटे तक इंटेंस लेबर पेन में रहीं। लेकिन वह कायम रही और कहा कि वह नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं। उन्होंने किसी एपिड्यूरल या पेन किलर दवा का इस्तेमाल नहीं किया था।

अमिताभ ने बताया था किस पर गई हैं आराध्या
मीडिया से बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया था कि आराध्या घर में किस पर गई हैं। बिग बी ने कहा था कि वह उन्हें ऐश्वर्या जैसी दिखती हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि बच्चों के चेहरे हर दिन बदलते हैं, लेकिन उन्हें अब भी विश्वास है कि आराध्या अपनी मां पर ही गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+