Aishwarya Rai बेटी आराध्या को लेकर हुईं ओवर प्रोटेक्टिव, यूजर्स बोले- 'अभी तक छोटी बच्ची हो क्या?'
ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। इस दौरान वह अपनी बेटी के लिए काफी प्रोटेक्टिव नजर आईं जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।
Aishwarya Rai Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि ये चर्चा उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर नहीं है ब्ल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो को लेकर हैं। जिसमें वह अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। आप सोच रहे होंगे कि एयरपोर्ट पर स्पॉट होने पर आखिर एक्ट्रेस इतनी चर्चा में क्यों आ गई?

बेटी को लेकर ऐश्वर्या राय हुईं ओवर प्रोटेक्टिव
दरअसल, हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ स्पॉट हुई थीं। जहां हमेशा की तरह ऐश्वर्या अपने बेटी को ओवर प्रोटेक्टिव मोड में नजर आईं। वह हमेशा की तरह आराध्या का हाथ पकड़कर उन्हें कैमरा से बचाते हुए ले जा रही थीं।

सोशल मीडिया पर हुईं बुरी तरह ट्रोल
ऐश्वर्या और आराध्या की इस वीडियो को जब सोशल मीडिया पर शेयर किया तो उस पर फैंस ने एक्ट्रेस के ओवर प्रोटेक्टिव व्यवहार की वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया। यह सिलसिला तब शुरू हुआ इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, 'हे भगवान! मैं इस लड़की को और नहीं सह सकता, हर समय यह अपनी मां के हाथों में हाथ डालकर एयरपोर्ट पर दिखती है। वो भी अपने लल्लू सी हेयर स्टाइल के साथ'।

यूजर्स बोले- 'छोटी बच्ची हो क्या?'
इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'फिल्म बनाने वक्त भी इसने आराध्या का हाथ नहीं छोड़ा होगा और मनी रत्नम को आराध्या को क्राप आउट करना पड़ा होगा'। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'क्या इनकी बेटी इतनी बड़ी भी नहीं हुई कि, वह खुद से चल सके।'

चेन्नई से लौटी थीं एक्ट्रेस
हाल ही में ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेलवन रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। अपनी इस फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ चेन्नई गई थीं। जहां से वापस लौटने के बाद उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था।

ऐश्वर्या राय का वर्कफ्रंट
ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में एक्ट्रेस डबल रोल में नजर आईं। ऐश्वर्या राय के एक किरदार का नाम रानी नंदनी है वहीं दूसरे किरदार का नाम मंदाकिनी है। यह एक एपिक पीरियड एक्शन फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications