एस एस राजामौली की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, ऐसे हुआ खुलासा
एस एस राजामौली जल्द ही बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी अपकमिंग फिल्म की हीरोइन बना सकते हैं।
मुंबई, 13 जूनः साउथ फिल्मों के फेमस डायरेक्टर एस एस राजामौली इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म बाहुबली और आरआर की सफलताओं ने उन्हें आसमान की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। वह अपने फिल्मों की यूनिक कहानी, सिनेमाटोग्राफी और स्टारकास्ट के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। गत अप्रैल महीने में रिलीज हुई उनकी फिल्म आरआरआर ने सबको हिला कर रख दिया था। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो शायद ही आने वाले समय में कोई तोड़ पाएगा। आरआरआर से पहले एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली के दोनों पार्ट्स ने भी बड़े पर्दे पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म ने भी कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए थे जिसे बॉलीवुड की बड़ी बजट की फिल्में भी नहीं तोड़ पाईं। इसी बीच खबर आ रही है कि एस एस राजामौली जल्द ही बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी अपकमिंग फिल्म की हीरोइन बना सकते हैं। ये बात बॉलीवुड और टॉलीवुड में तेजी से फैल रही है।

साउथ की फिल्मों से हुई थी ऐश्वर्या के करियर की शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड की सबसे सुंदर और फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही एस एस राजामौली की फिल्म में नजर आ सकती हैं। कुछ लोगों का मनना है कि ये खबर सही है, तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये खबर अफवाह हो सकती है। हालांकि इस खबर के फैलेन के बाद से एस एस राजामौली और ऐश्वर्या राय के फैंस बहुत खुश नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या राय के फैंस उन्हें एस एस राजामौली की फिल्म में देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय ने कई सारी साउथ की फिल्मों में काम किया है। बताया जाता है उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ही साउथ की फिल्मों से की थी।
इस फिल्म में नजर आएंगी ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही साउथ की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज की जाएगी। इस से पहले वो साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म रोबोट में भी लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। रजनीकांत की इस फिल्म ने उन्हें एक्टिंग के करियर में एक दूसरी शुरुआत करेन का मौका दिया था। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने हाल ही में अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ दोबारा काम करने की इच्छा भी जताई थी।












Click it and Unblock the Notifications