क्या ऐश्वर्या राय बच्चन जॉइन करने वाली हैं BJP? इंटरनेट पर क्यों हो रही चर्चा? क्या है उनका प्लान?
Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल हाल ही में पूर्व मिस वर्ल्ड को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक ही मंच पर देखा गया था। उसके बाद से ही ऐश्वर्या राय के राजनीति में एंट्री करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
सत्य साईं बाबा के कार्यक्रम में पहुंची थीं ऐश्वर्या राय
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन को श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो में उनके भाषण जिसमें उन्होंने मानवता, प्रेम और एकता पर जोर दिया, काफी सराहा जा रहा है है।

क्या बीजेपी में शामिल हो रही हैं ऐश्वर्या राय?
-हालांकि इस घटना को राजनीतिक रंग देकर ये चर्चा भी फैल गई है कि ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकती हैं। हालांकि ये सिर्फ एक बड़ी चर्चा है। इसकी कोई जानकारी नहीं है।
-ऐसे ही सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में "My other family members" का टेक्स्ट और कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी का प्रतीक दिखाया गया है, जो इशारा करता है कि एश्वर्या राय को छोड़कर बच्चन परिवार के अन्य सदस्य कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।
-वीडियो में ऐश्वर्या राय के ससुर अमिताभ बच्चन को राजीव गांधी और सोनिया गांधी के साथ दिखाया गया है तो वहीं उनकी सास जया बच्चन, जो समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद भी हैं, को इस वीडियो में दिखाया गया है।
-वहीं इस वीडियो में परिवार के भीतर राजनीतिक विचारों के अंतर को हाइलाइट करने का प्रयास भी किया गया है, जिसमें एश्वर्या राय बच्चन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखाया गया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन से लोग पूछ रहे ऐसे सवाल
हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बीजेपी में शामिल हो रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो और इससे जुड़ी चर्चाएं परिवार की राजनीतिक जंग को लेकर तेज हो गई हैं। कुछ यूजर्स ने ये सवाल उठाया है कि क्या ऐश्वर्या राय बच्चन के इस भाषण और कार्यक्रम में भाग लेने से उनके राजनीतिक रुझान स्पष्ट हो रहे हैं।
क्या एंटरटेनमेंट से राजनीति में शिफ्ट हो रही हैं एक्ट्रेस?
-हालांकि अभी तक ऐश्वर्या राय बच्चन या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जो इन अफवाहों की पुष्टि करे। आपको बता दें कि मनोरंजन जगत में ऐश्वर्या राय बच्चन की सक्रियता अब कम हो गई है, लेकिन उनका हर सार्वजनिक कार्यक्रम या बयान लोगों का ध्यान खींचता है।
-इसी बीच श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन की उपस्थिति और भाषण को लेकर उनकी तारीफ हुई है, लेकिन राजनीतिक जुड़ाव की अफवाहें अनावश्यक रूप से विवाद पैदा कर रही हैं।
-अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में इस मामले में क्या मोड़ आता है लेकिन फिलहाल ये स्पष्ट है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की राजनीतिक भागीदारी को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications