क्या ऐश्वर्या राय की ससुराल वालों से नहीं बन रही? होली में थीं गायब मगर... पार्टी को लेकर सामने आया ये बड़ा सच

Aishwarya Rai Bachchan: बीते दिनों होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इसमें आम से लेकर खास लोगों ने अपने अपने तरीके से होली का त्योहार मनाया। इस कड़ी में ऐश्वर्या राय ने भी होली का त्योहार मनाया। मगर एक बात जो फैंस ने नोटिस की, वो ये कि इस पार्टी में ना तो ससुर अमिताभ बच्चन दिखे और ना ही सास जया बच्चन। ऐसे में खबरें तेजी से फैलीं कि जरूर बच्चन परिवार में कुछ खटपट चल रही है।

हर कोई हैरान था कि आखिर परिवार संग ऐश्वर्या ने होली क्यों नहीं मनाई। ऐश्वर्या राय इस दौरान सिर्फ पति अभिषेक और जया बच्चन के साथ दिखीं। इससे पहले होलिका दहन के मौके पर पूरा परिवार साथ में था मगर होली के मौके पर सास ससुर साथ नजर नहीं आए। हालांकि, अब इसके पीछे की सच्चाई सामने आई है।

Aishwarya Rai Bachchan Holi

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय की बेटी अपनी आगे की बढ़ाई के लिए विदेश जा सकती हैं। ऐसे में आराध्या के विदेश जाने से पहले मां ने बेटी के स्कूल के दोस्तों की फैमिली संग एक पार्टी प्लान की थी। इस होली पार्टी में आराध्या के दोस्त भी मौजूद थे।

ऐसे में किसी खटपट वाली बात को लेकर तो जानकारी नहीं मिली मगर इतना जरूर पता चला कि ऐश्वर्या चाहती थी कि वे अपनी बेटी के लिए एक सेपरेट होली पार्टी प्लान करें इसलिए इसमें परिवार के अन्य लोग नहीं दिखे। पार्टी में सिर्फ ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी नजर आ रही थीं।

Aishwarya Rai Bachchan Holi

दूसरी ओर सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन होली के मौके पर साथ नजर आए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मगर इस दौरान लोग ऐश्वर्या राय को ढूंढते दिखे। इससे पहले होली पार्टी से जया बच्चन की फोटो भी सामने आई थी, जिसमें वे किसी पर पिचकारी से निशाना मार रही थीं।

लोग कयास लगाने लगे कि जरूर सामने ऐश्वर्या हैं, मगर ऐश्वर्या की बेटी और पति संग तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस की ये गलतफहमी दूर हो गई। बता दें कि काफी समय से ऐश्वर्या राय की बच्चन परिवार संग खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। अभिषेक संग तलाक की बातें भी उड़ रही हैं। हालांकि परिवार या फिर ऐश्वर्या की ओर से इसे लेकर कोई भी बयान अभी तक सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+