आराध्या बच्चन को लेकर फेक न्यूज पर ऐश्वर्या राय ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ऐसी खबरें बनाते ही क्यों हैं?'

आराध्या बच्चन की हेल्थ को लेकर कुछ फर्जी खबरें यूट्यूब और वेबसाइट पर चलाई गई थी। जिसको लेकर अब ऐश्वर्या राय ने अपना रिएक्शन दिया है

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Aaradhya Bachchan Fake News: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन अक्सर एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। कुछ ही दिनों पहले आराध्या बच्चन की हेल्थ को लेकर फर्जी खबरें यूट्यूब और वेबसाइट पर चलाई गई थी। जिस पर अब ऐश्वर्या राय ने चु्प्पी तोड़ी है।

आराध्या बच्चन की फेक न्यूज पर बोलीं ऐश्वर्या राय
आराध्या बच्चन की हेल्थ को लेकर फर्जी खबर चलाने पर उनकी तरफ से दिल्ली हाई कोर्ट में 2 यूट्यूब चैनल और एक वेबसाइट के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर लगातार फर्जी खबर चलाई जा रही थी। अब इस मामले में ऐश्वर्या राय ने अपना रिएक्शन दिया और कहा कि उनके परिवार वालों के बारे में कुछ भी लिख देते हैं।

फर्जी खबर को बताया शर्मनाक
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले में ऐश्वर्या राय का गुस्सा फूट पड़ा। ऐश्वर्या ने कहा, 'यह बहुत अच्छा है कि मीडिया का एक मेंबर पहचान रहा है कि ऐसी खबरें भी होती हैं जो कि झूठी हैं। यह हमें एक उम्मीद देती है कि आप ऐसी खबरों को प्रोत्साहित नहीं करते। झूठी खबरों को आप ने सही तरीके से पहचाना, उसके लिए मै उस शख्स का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।'

एक्ट्रेस ने कही ये बात
इस मामले में ऐश्वर्या राय ने आगे कहा, 'ऐसी खबरें चलाना शर्मनाक है। आपके सपोर्ट और ज्ञान और इस तरह की खबरों को पहचानने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ऐसी खबरों से घर के साथ-साथ इंसान को अपना दिमाग भी खराब हो जाता है। मुझे यह समझ में नहीं आता कि लोग ऐसी खबरें बनाते ही क्यों हैं।'

ऐश्वर्या राय का वर्कफ्रंट
ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन जहां मणिरत्नम द्वारा किया गया है। फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा कार्ति, जयम रवि और त्रिशा कृष्णन बड़े सितारे लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+