ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी ड्रेसिंग सेंस और मेकअप को लेकर फिर हुईं ट्रोल, लोगों ने दे डाली ऐसी सलाह
वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन फ्लोरल प्रिंट वाले सफेद गाउन में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या के नए वीडियो को देखकर लोग उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
मुंबई, 3 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लोग उनके फैशन सेंस को लेकर बातें करते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले ही कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में ऐश्वर्या राय बच्चन के कई लुक्स लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे। लोगों ने उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल कर दिया था। उसके बाद बॉलीवुड के फिल्म मेकर करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को देखकर लोग परेशान हो गए थे। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके पार्टी के इस लुक की काफी आलोचना की थी। कुछ लोगों ने तो उन्हें प्रेग्नेंट तक समझ लिया था। अब ऐश्वर्या राय बच्चन का एक और नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल हाल ही में ऐश्वर्या एक इवेंट- ऑल इंडिया ऑपथेलमोलॉजिकल कॉन्फ्रेंस, में पहुंची थीं। इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। लोग उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

ड्रेसिंग सेंस पर उठ रहे सवाल
सामने आए इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन फ्लोरल प्रिंट वाले सफेद गाउन में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या के नए वीडियो को देखकर लोग उनकी ड्रेसिंग सेंस को लेकर जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही लोग ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना स्टाइलिस्ट भी बदलने की सलाह दे रहे हैं।
स्टाइलिस्ट बदलने की मिली सलाह
एक यूजर ने ऐश्वर्या राय बच्चन के नए वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ऐश्वर्या की ड्रेसिंग सेंस को क्या हो गया है? वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- बहुत जरूरत है ऐश्वर्या को अपने स्टाइलिस्ट को बदलने की। जहां लोग ऐश्वर्या राय बच्चन की ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनके मेकअप को लेकर भी उनकी गलतियां गिनवाने में लगे हैं।

मेकअप पर उठे सवाल
एक यूजर ने ऐश्वर्या के मेकअप पर लिखा है कि उनको अब कुछ दिन के लिए लाल रंग की लिपस्टिक लगानी बंद कर देनी चाहिए। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- इतना फाउंडेशन लगाने की क्या जरूरत है मैडम। लोगों को ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक एकदम पसंद नहीं आ रहा है और वह जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ी अफवाह
कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 का समारोह अटेंड कर भारत वापस लौटी थीं। इस दौरान उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया गया था। ऐश्वर्या के एयरपोर्ट लुक को देखने के बाद लोग उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें बनाने लगे थे। हालांकि अभी तक ऐश की ओर से इस पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications