क्या अभिषेक की जिंदगी में दूसरी महिला हैं ऐश्वर्या राय? एक्ट्रेस ने क्यों कुबूल की थी ऐसी बात कि मच गया बवाल

Aishwarya Rai Old video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में बीते कुछ समय से खटपट की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। तलाक की खबरें उड़ रही हैं हालांकि सच्चाई अभी तक किसी के सामने नहीं आई है। इस बीच कपल के कुछ पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इसी में से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ऐश्वर्या ने काफी चौंकाने वाली बात बोली है।

ऐश्वर्या का ये वीडियो काफी पुराना है, जिसमें वे कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें अभिषेक की जिंदगी में दूसरी औरत कहलवाना पसंद नहीं है। ऐश्वर्या ने ये बयान कॉफी विद करण के एपिसोड में दिया। तब उनके साथ शो में अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे।

Aishwarya Rai

दरअसल, साल 2020 का समय था, जब करण जौहर के शो कॉफी विद करण में ऐश्वर्या और अभिषेक पहुंचे थे। तब करण ने अभिषेक से सवाल किया कि क्या वो अपनी जिंदगी में 3 महिलाओं जया आंटी, श्वेता और ऐश्वर्या के बीच बंटा कब हुआ महसूस करते हैं?

इसके बाद ऐश्वर्या राय ने झट से जवाब दिया कि जब पत्नी को दूसरी औरत बुलाया जाता है। इतना सुनकर अभिषेक भी चुप हो गए। तब एक्ट्रेस के इस बयान ने खूब बवाल मचाया था। ऐश्वर्या राय के इस बयान को सुनने के बाद हालांकि तब लोगों ने ज्यादा कुछ नहीं कहा क्योंकि तब किसी के मन में दोनों की अनबन को लेकर कोई ख्याल भी नहीं आया था।

हालांकि अब जब तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है तो लोग ऐश्वर्या के इस पुराने बयान का खूब जिक्र कर रहे हैं। ये बयान वायरल भी हो रहा है। कई लोगों ने माना कि दोनों के रिश्ते में लंबे समय से खटास चल रही थी और यही वजह थी कि दोनों के रिश्ते में अब दरार आई है।

बताते चलें कि दोनों के रिश्ते में खटास की वजह कई लोग बहन श्वेता बच्चन को भी मानते हैं। वहीं कईयों का मानना है कि जया बच्चन ने कभी भी ऐश्वर्या राय के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया। हालांकि दोनों के रिश्ते के बारे में सच आने वाला वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+