हो रहा है ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन का तलाक!, मिला बड़ा सबूत, IIFA अवॉर्ड्स ने खोल दी पोल
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: इस समय यूएई के अबू धाबी में आईफा अवॉर्ड्स 2024 इवेंट का आयोजन किया गया है। इस बार ये इवेंट 3 दिनों तक चलेगा। गत 27 सितंबर 2024 को आईफा उत्सवम का आयोजन किया गया था जिसमें साउथ इंडस्ट्री के कलाकारों को सम्मानित किया गया है।
आईफा अवॉर्ड्स में नहीं पहुंचा बच्चन परिवार
इस इवेंट में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी पहुंची हैं। ऐश्वर्या राय ने तमिल फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर ऐश्वर्या राय के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं। हालांकि ऐश्वर्या के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए।

ऐश्वर्या राय के साथ नहीं दिखे अभिषेक बच्चन
सिर्फ इतना ही नहीं इस बार आईफा अवॉर्ड सेरेमनी में बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा है। इस इवेंट में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। ऐसे में इस बात को फिर से जोर मिला है कि बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या राय के रिश्ते बिगड़ चुके हैं।
आईफा अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होते हैं अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि इससे पहले तक हर साल आईफा अवॉर्ड सेरेमनी में ऐश्वर्या राय अपने ससुराल वालों यानी ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन के साथ पहुंचती थीं। यहां तक कि ऐश्वर्या राय के पति एक्टर अभिषेक बच्चन भी इस इवेंट में पत्नी के साथ शामिल होते थे।
आराध्या के साथ नजर आईं ऐश्वर्या राय
वहीं इस बार आईफा अवॉर्ड्स 2024 इवेंट में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ शामिल हुई जिसे देखकर लोग ये कयास लगा रहे हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का जल्द ही तलाक होने वाला है और दोनों अभी से अलग रहने लगे हैं।
तलाक को लेकर कुछ नहीं बोलीं ऐश्वर्या राय
हालांकि ऐश्वर्या राय या फिर बच्चन परिवार की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी वेडिंग रिंग दिखाते हुए लोगों को बताया है कि वो अभी भी शादीशुदा हैं। हालांकि तलाक को लेकर कोई बात नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications