इस एक्ट्रेस की वजह से बिखरा बच्चन परिवार! ऐश्वर्या राय को कर दिया सास जया से दूर, टूटी अभिषेक संग शादी?
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce Rumours: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन फैंस की फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं। लेकिन बीते कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अलग-अलग नजर आए। जहां ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अकेले पहुंची। वहीं बच्चन परिवार अपनी बहू के बिना एकसाथ नजर आया। जिसके बाद से ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरों को हवा मिली।

हालांकि अनंत और राधिका की शादी से ऐश्वर्या राय का एक और वीडियो काफी सुर्खियों में रहा। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और अच्छे से बात भी की। ये पहला मौका नहीं है, जब ऐश्वर्या और रेखा को साथ देखा गया हो। इससे पहले भी रेखा ने मीडिया के सामने कई बार ऐश्वर्या राय पर खुलकर प्यार लुटाया है।
एक तरफ जहां ऐश्वर्या राय पूरे फंक्शन में अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन से दूरी बनाकर रखी। वहीं दूसरी तरफ रेखा से इतनी नजदीकियां देख फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि इसी वजह से ऐश्वर्या राय से बच्चन परिवार नाराज है। यहां तक कि सास जया बच्चन भी उनसे दूर हो रही हैं।
एक तरफ बच्चन परिवार से रेखा अक्सर दूरी बनाकर रखती हैं। वहीं दूसरी तरफ बहू ऐश्वर्या राय से इतनी नजदीकियां सारे आरोप रेखा पर लग गए हैं। उन्हीं की वजह से बच्चन परिवार बिखर रहा है। वीडियो पर कमेंट कर एक ने लिखा, 'तो वे खुलेआम दिखा रहे हैं कि परिवार में कलह है? वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'बच्चन परिवार एकसाथ तो बहू और रेखा एकसाथ, ये क्या चल रहा है।'
अमिताभ बच्चन और रेखा की लव स्टोरी से तो हर कोई वाकिफ है। शादीशुदा होने के बावजूद अमिताभ बच्चन ने काफी समय तक रेखा को डेट किया था। हालांकि जया बच्चन की वजह से बाद में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद रेखा और अमिताभ ने फिर किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। ऐसे में कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और रेखा का रिश्ता बच्चन परिवार में कलह की वजह हो सकता है। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर अब तक बच्चन परिवार में से किसी ने बयान नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications