Year Ender: इस नए लड़के ने छीन ली सुपरस्टार्स की कुर्सी, एक फिल्म से बना रातों रात स्टार, 'खान' को किया पीछे
साल खत्म होने से पहले IMDb ने 2025 की स्टारमीटर रैंकिंग जारी कर दी है, जो प्लेटफॉर्म पर दर्ज पेज व्यूज़ और सर्च डेटा पर आधारित होती है। हर साल की तरह इस बार भी इंडस्ट्री की निगाहें इस सूची पर थीं, लेकिन परिणाम ने सबको चौंका दिया। इस बार टॉप पर दो नए चेहरे छाए रहे, जबकि कई चर्चित सितारे, जैसे 'छावा' से सुर्खियों में रहे विक्की कौशल, शीर्ष 10 में जगह नहीं बना सके।

नए स्टार्स चमके-अहान पांडे नंबर 1 पर
2025 की IMDb सूची में पहला स्थान हासिल किया है 'सैयारा' के अभिनेता अहान पांडे ने। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी, जिसने युवाओं के बीच ज़बरदस्त लोकप्रियता हासिल की। बिना किसी बड़े स्टारकास्ट के भी 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही और अहान रातों-रात नए पॉपुलर स्टार बनकर उभरे। IMDb पर उनकी सर्च संख्या पूरे साल ऊँची रही।
दूसरे स्थान पर अनीत पड्डा-सफल डेब्यू का असर
सूची में दूसरा स्थान मिला है अनीत पड्डा को, जो 'सैयारा' की ही को-लीड थीं। उनके किरदार और स्क्रीन प्रेज़ेंस को दर्शकों ने खूब सराहा। IMDb पर अनीत की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता बताती है कि पहली ही फिल्म ने उन्हें पहचान की नई ऊँचाइयों पर पहुंचा दिया है।
आमिर खान तीसरे स्थान पर-फिल्म का रहा जोरदार प्रभाव
दिग्गज स्टार आमिर खान ने इस साल IMDb पर तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' न केवल सफल रही, बल्कि इसके सिनेमाघर-केंद्रित रिलीज़ मॉडल ने दर्शकों का और ध्यान खींचा। इससे उनकी डिजिटल खोज और पेज व्यूज में लगातार वृद्धि हुई। चौथे नंबर पर हैं 'होम बाउंड' में शानदार अभिनय करने वाले ईशान खट्टर। उनकी परफॉर्मेंस को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा।
लक्ष्य लालवानी, जिन्हें वेब शो 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से पहचान मिली, पाँचवें स्थान पर रहे। छठे स्थान पर रहीं रश्मिका मंदाना, जिन्होंने इस साल 'छावा', 'सिकंदर', 'थामा' और 'द गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्मों से पैन-इंडिया लोकप्रियता हासिल की।
कल्याणी, तृप्ति और 'कांतारा' स्टार्स की एंट्री
सातवें स्थान पर मलयालम फिल्म 'लोका: चैप्टर 1' से चर्चा में आईं कल्याणी प्रियदर्शन रहीं। आठवें स्थान पर हैं तृप्ति डिमरी, जो 'धड़क 2' के चलते पूरे साल सुर्खियों में रहीं। नौवें और दसवें स्थान पर 'कांतारा' फेम रुक्मिणी वसंत और अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी क्रमशः शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications