Ahaan Panday Viral Video: अहान पांडे ने सरेआम खाया 'बिच्छू', बौखलाए लोग, बोले- तुम तो राक्षस हो
Ahaan Panday Viral Video: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने इस समय चारों तरफ धूम मचा रखी है। 'सैयारा' बॉक्स ऑफस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और लोगों को फिल्म की कहानी भी काफी पसंद आ रही है।
अहान पांडे ने 'सैयारा' से बॉलीवुड में एंट्री की है
आपको बता दें कि इस फिल्म में लोगों दो एक नई जोड़ी देखने को मिली है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर अहान पांडे ने फिल्म 'सैयारा' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया है। पहली ही फिल्म से वह लोगों के दिलों पर राज करने लगे हैं।

'सैयारा' की सफलता और ताबड़तोड़ कमाई
वहीं न्यूकमर अहान पांडे इन दिनों 'सैयारा' की सफलता के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म ने न केवल शानदार कमाई की है, बल्कि कई पुराने रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
अहान पांडे की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है
दर्शकों के बीच अहान पांडे की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है और खासकर युवा वर्ग में उनका नाम खूब लिया जा रहा है। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
थाईलैंड की स्ट्रीट फूड मार्केट में अहान ने खाई ऐसी चीज
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि थाईलैंड की एक स्ट्रीट फूड मार्केट में अहान पांडे फ्राई किया हुआ बिच्छू (स्कॉर्पियन) खा रहे हैं। फिलहाल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।
'बिच्छू' खाते ही ट्रोल हुए अहान पांडे
-अहान पांडे के इसी वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इसे उनकी संस्कृति के खिलाफ बता रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल भी कर है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- पंडित होकर ऐसा करना शोभा नहीं देता। वहीं एक शख्स ने लिखा है- अब इस एक्टर की फिल्म नहीं देखेंगे।
-हालांकि ट्रोलिंग के बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अहान पांडे के पक्ष में भी सामने आए हैं। उनका कहना है कि खाने-पीने की आदतें व्यक्तिगत पसंद का मामला हैं और इसमें इतनी आलोचना करना सही नहीं है। एक फैन ने लिखा है- दुनिया घूमने का मतलब ही है नई चीजें ट्राय करना। इसमें गलत क्या है?
कौन हैं अहान पांडे? एक्टर बनने से पहले क्या करते थे वो?
-आपको बता दें कि अहान पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के कजिन ब्रदर हैं। अहान पांडे की उम्र 27 साल है। वह बिजनेसमैन चिक्की पांडे के बेटे हैं। अहान की मां का नाम डिएन पांडे है, जो कि एक फिटनेस एक्सपर्ट और राइटर हैं।
-अहान पांडे ने फ्रीकी अली (2016), रॉक ऑन 2 (2016) और वेब सीरीज द रेलवे मेन (2023) जैसी फिल्मों में एसिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है। आपको बता दें कि अहान पांडे को कहानी कहने का हुनरआता है। वह फिफ्टी और जॉलीवुड जैसी शॉर्ट फिल्मों के राइटर और एक्टर दोनों रह चुके हैं। वह कुछ स्क्रीनप्ले भी लिख चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications