जब अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को गार्ड समझा डिलीवरी बॉय, डायरेक्टर से मिलने की नहीं मिली इजाजत
Agastya Nanda: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि उनकी इस फिल्म को फैंस का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। यहां तक कि सोशल मीडिया पर अगस्त्य को उनकी एक्टिंग के लिए बुरी तरह ट्रोल भी किया गया। अब एक इंटरव्यू के दौरान अगस्त्य ने बताया कि उन्हें एक बार सिक्योरिटी गार्ड समझ लिया था।
बता दें कि, अगस्त्य नंदा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कदम रखा। जिसके बाद तमाम सेलिब्रिटीज ने उन्हें फॉलो करना शुरू किया। लेकिन इससे पहले जब उन्होंने फिल्म द आर्चीज में कदम रखा तब वह सोशल मीडिया से कोसों दूर थे। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर होने से उन्हें किस तरह के नुकसान हुए।

फिल्म कम्पेनियन से बातचीत कर अगस्त्य नंदा ने कहा कि, मैं एक दूसरे ऑफिस गया था। जहां सिक्योरिटी गार्ड ने मुझसे कहा, इधर आ, इधर आ। रजिस्टर पर अपना नाम लिख और पैकेज डिलीवरी टाइम बता।' मैं ये सुनकर काफी हैरान रह गया और मैंने उनसे कहा कि मैं पैकेज डिलीवर करने के लिए नहीं आया हूं बल्कि मैं यहां डायरेक्टर से मिलने आया हूं।'
अगस्त्य नंदा ने आगे बताया कि सिक्योरिटी गार्ड को मेरी बात पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने मुझसे कहा कि, 'नहीं-नहीं, तुम झूठ मत बोलो।' खैर ये मेरे साथ पहले भी कई बार हो चुका है। सोशल मीडिया न होने के यही नुकसान हैं। बता दें कि, अगस्त्य नंदा श्वेता बच्चन और निखिल नंदा के बेटे हैं।
फिल्म द आर्चीज से पहले अगस्त्य नंदा बहुत कम लाइमलाइट में रहे हैं। उनका नाम लगातार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों रिलेशनशिप में हैं और इस रिश्ते पर श्वेता बच्चन की भी सहमति है। सुहाना अक्सर बच्चन परिवार के इवेंट्स में शामिल होती हैं। हालांकि सुहाना और अगस्त्य ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications