अगस्त्य नंदा ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना के साथ किया लिपलॉक, अमिताभ बच्चन के नाती ने की ऐसी हरकत
The Archies: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने बॉलीवुड में एंट्री कर ली है और उनकी पहली फिल्म 'द आर्चीज' आज रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म आज यानी 7 दिसंबर 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग सुहाना खान की एक्टिंग की तारीफ भी कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म से सुहाना के कुछ सीन्स भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा का लिपलॉक
फिल्म 'द आर्चीज' में सुहाना खान के अलावा अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं। फिल्म में अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर का बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने अगस्त्य नंदा के साथ लिपलॉक भी किया है। फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब धूम मचा रही है।

खुशी कपूर ने भी फिल्म में दिए किसिंग सीन
फिल्म में खुशी कपूर का किरदार भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने इसमें अगस्त्य नंदा की बेस्ट फ्रेंड का रोल निभाया है जो उनको पसंद भी करती है। फिल्म में आपको अगस्त्य नंदा सिर्फ सुहाना खान के साथ नहीं बल्कि खुशी कपूर को भी किस करते नजर आएंगे। इन रोमांटिक सीन्स की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
'द आर्चीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग
आपको बता दें कि फिल्म 'द आर्चीज' में स्टार किड्स सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर के अलावा अदिति सहगल, युवराज मेंडा, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना ने भी डेब्यू किया है। फिल्म के प्रीमियर में सभी कलाकारों को एकसाथ स्पॉट किया गया था। वहीं अपने बच्चों को सपोर्ट करने के लिए बी टाउन के सेलेब्स भी फिल्म की स्प्शेल स्क्रीनिंग पर मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications