अवनीत कौर का 'बेशरम रंग' वीडियो देख खुली रह गई लोगों की आंखें, यूजर्स बोले- बच्चे सीख रहे हैं ये गंदी.....

Avneet Kaur Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि अवनीत कौर स्वीमिंग पूल के बाहर मस्ती कर रही हैं। उन्होंने काले रंग की बिकिनी पहनी हुई है। ब्लैक बिकिनी में अवनीत कौर अपनी सिजलिंग अदाएं दिखा रही हैं।

avneet kaur

Avneet Kaur Video: टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं। इसी बीच उनका एक ग्लैमरस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका कूल अवतार लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अवनीत कौर का दिलकश अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं कुछ लोग अवनीत के इस वीडियो को देखने के बाद उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में अवनीत कौर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के गाने बेशरम रंग पर अपनी बोल्ड अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं।

लेटेस्ट वीडियो में अवनीत ने दिखाया हॉट अंदाज

लेटेस्ट वीडियो में अवनीत ने दिखाया हॉट अंदाज

आपको बता दें कि अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'पठान' के गाने बेशरम रंग पर अपना सिजलिंग अवतार लोगों को दिखाया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों की मानें तो अवनीत इस वीडियो में बहुत ही हॉट और सेक्सी नजर आ रही हैं।

ब्लैक बिकिनी में अवनीत ने ढाया कहर

वीडियो में देखा जा सकता है कि अवनीत कौर स्वीमिंग पूल के बाहर मस्ती कर रही हैं। उन्होंने काले रंग की बिकिनी पहनी हुई है। ब्लैक बिकिनी में अवनीत कौर अपनी सिजलिंग अदाएं दिखा रही हैं। 21 साल की अवनीत कौर ने बेशरम रंग पर ब्लैक मोनोकनी में दिलकश अंदाज दिखाया है। वह स्विमिंग पूल में अपनी अदाओं से फैंस को अट्रैक्ट कर रही हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इसी वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने अवनीत को पढ़ाया संस्कार का पाठ

अवनीत कौर के इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों ने उन्हें संस्कार के बारे में पाठ पढ़ाया है। कुछ लोगों कहना है कि आजकल का यूथ कहां जा रहा है। पता नहीं बच्चे इनसे क्या सीख रहे हैं। अवनीत कौर के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- अवनीत आप ट्रेडिशनल से बोल्ड अवतार पर आ रही हैं और ये हमारा दिल तोड़ रहा है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- इस लड़की को पूरे कपड़े पहनने नहीं आते हैं।

फिल्म 'पठान' को बॉयकॉट करने की हो रही है मांग

फिल्म 'पठान' को बॉयकॉट करने की हो रही है मांग

फिल्म 'पठान' का गाना बेशरम रंग जब से रिलीज हुआ है तब से सोशल मीडिया पर लगातार इसे बायकॉट करने की मांग की जा रही है। आपको बता दें कि फिल्म के स्टार्स को गाने की वजह से लगातार ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल इस गाने में फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण ने जो बिकिनी पहन रखी है उसका रंग भगवा है। लोग बिकिनी के रंग को लेकर तरह तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

 मुकेश खन्ना ने गाने को लेकर कही थी ये बात

मुकेश खन्ना ने गाने को लेकर कही थी ये बात

वहीं कुछ दिनों पहले एक्टर मुकेश खन्ना ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के हालिया रिलीज गाने बेशर्म रंग को अश्लील कहा था। टीवी के फेमस शो 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- बच्चे भी टीवी और फिल्में देखते हैं और ऐसे में इस तरह के गानों को सेंसर बोर्ड द्वारा पास नहीं किया जाना चाहिए। मुकेश खन्ना ने कहा था कि सेंसर बोर्ड कोई सुप्रीम कोर्ट नहीं है जिसका विरोध नहीं किया जा सकता है। ये गाना अश्लील है और लोगों की सोच को प्रभावित कर रहा है।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+