सिद्धार्थ के निधन के बाद कुशाल टंडन ने छोड़ा सोशल मीडिया, 'फोटो' खिंचवाने वालों से कहा- शर्म करो

मुंबई, 4 सितंबर। एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं। 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन के बाद हर किसी ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ को श्रद्धांजलि दी। वहीं, कई सेलेब्स उनकी अंतिम संस्कार में भी शामिल होने के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। इस बीच सिद्धार्थ के निधन के बाद उनके दोस्त और टेलीविजन अभिनेता कुशाल टंडन ने सोशल मीडिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

सोशल मीडिया को कहा अलविदा

सोशल मीडिया को कहा अलविदा

एक्टर कुशाल टंडन ने इंस्टाग्राम पर अपने आखिरी पोस्ट में कुछ ऐसा भी कहा जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अपने पोस्ट में कुशाल टंडन ने लिखा, 'सोशल मीडिया से जा रहा हूं...तब तक समाज में और अपने परिवार में इंसान बने रहें।' दरअसल, सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर सामने आ रहे फोटो और वीडियो को लेकर कई सेलिब्रिटी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

फोटो और वीडियो देख भड़के कुशाल

फोटो और वीडियो देख भड़के कुशाल

अनुष्का शर्मा से लेकर गौहर खान, सुयश राय, राहुल वैद्य जैसे सितारों ने फोटोज ले रहे लोगों और कैमरामैन को आड़ हाथ लिया है। इन फोटो और वीडियो को देखकर कुशाल का भी गुस्सा फूट पड़ा जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया से सन्यास ले लिया। सिद्धार्थ की मौत के बाद अंतिम संस्कार की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। कुशाल टंडन और सिद्धार्थ शुक्ला काफी अच्छे दोस्त थे। अपने दोस्त को खोने के बाद कुशाल सदमे में हैं।

कुशाल टंडन ने ऐसे लोगों को दिखाया आईना

कुशाल टंडन ने ऐसे लोगों को दिखाया आईना

इसके अलावा कुशाल टंडन ने दावा किया कि कुछ लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए सिद्धार्थ की मौत पर उसके घर और अंतिम संस्कार में पहुंचे थे। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के घर आने वाले लोगों को सिर्फ 'फोटो क्लिक' करने के लिए फटकार लगाई और बिग बॉस 13 के दिवंगत विजेता सिद्धार्थ से माफी भी मांगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुशाल टंडन ने कहा, 'शर्म से अपना सिर झुकाओ, जो भी हो रहा है उससे नाखुश हूं। अगर आप सच में रिस्पेक्ट देना चाहते हैं तो प्रेयर करें उनकी आत्मा के लिए.... ना कि फोटोज क्लिक करने का मौका ढूंढें।'

'सुशांत को मेरा प्यार देना'

'सुशांत को मेरा प्यार देना'

सिद्धार्थ को याद करते हुए कुशाल ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह दोनों साथ नजर आ रहे हैं। कुशाल टंडन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हम अपने पीछे क्या छोड़कर जा रहे हैं, प्यार, गर्मजोशी, जुनून, आचरण और एक दूसरे के लिए गहरी करुणा। जब हम जीवित हैं तो इसका पालन करना क्यों मुश्किल हो जाता है? प्यार ज्यादा करें, जज कम करें, प्यार ज्यादा करें और जो आपके साथ हैं उनके साथ अच्छे से रहें ना कि उनके जाने के बाद। तुम बहुत जल्दी चले गए भाई... सुशांत को मेरा प्यार देना।'

मीडिया में सेलिब्रिटी की मौत बस एक 'तमाशा'

मीडिया में सेलिब्रिटी की मौत बस एक 'तमाशा'

बता दें कि सिद्धार्थ के अंतिम संस्‍कार के समय जुटी मीडियाकर्मियों की भीड़ और हर पल की फोटो खींचने की होड़ और मीडिया कवरेज देखकर फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लोग काफी गुस्‍से में हैं। अनुष्‍का शर्मा ने कॉमेडियन जाकिर खान द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक मैसेज को रीपोस्ट किया है। उन्होंने हिंदी में लिखा एक श्लोक शेयर किया, जिसमें बताया गया कि कैसे एक सेलिब्रटी की मौत को 'तमाशा' में बदल दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकारों के लिए उदाहरण थे सिद्धार्थ, उनकी कमी हमेशा खलेगी- एक्टर इमरान खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+