SDM Jyoti Maurya case के बाद फिर जिंदा हुआ 'हीरा ठाकुर', जानिए इसके FLOP और HIT के किस्से
SDM Jyoti Maurya & Hira Thakur: यूपी की SDM ज्योति मौर्या इन दिनों पति, प्यार, धोखा और बेवफाई को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। उनके पति आलोक मौर्या का कहना है कि 'ज्योति का अफेयर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से चल रहा है और एसडीएम बनने के बाद उसके तेवर बदल गए।'

इस कहानी के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से मीम्स भी बनने लगे हैं। कुछ लोग इस मामले की खिल्ली भी उड़ा रहे हैं तो वहीं कुछ पतियों ने बेवफाई के डर से अपनी पत्नियों की पढ़ाई भी रोक दी है। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर 'हीरा ठाकुर' जिंदा हो गया है, जिसने इस केस को और भी चर्चित कर दिया है।
फिल्म 'सूर्यवंशम' का चर्चित करेक्टर है Hira Thakur
दरअसल 'हीरा ठाकुर' साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशम' का चर्चित करेक्टर है, जिसे कि पर्दे पर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने निभाया था। फिल्म में वो 'हीरा' नाम के एक अनपढ़ व्यक्ति बने थे, जो कि अपनी पत्नी को पढ़ाता है और एक दिन उसकी पत्नी कलेक्टर बन जाती है लेकिन इसके बाद भी वो अपनी पति का साथ नहीं छोड़ती है। इसी वजह से लोग सोशल मीडिया पर 'ज्योति' को 'हीरा ठाकुर' की पत्नी के करेक्टर से शिक्षा लेने की नसीहत दे रहे हैं।
फिल्म 'सूर्यवंशम' के बारे में बात कर रहे हैं लोग
अब ज्योति की कहानी आगे क्या मोड़ लेगी, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि लोगों को एक बार फिर से फिल्म 'सूर्यवंशम' के बारे में बात करने का मौका मिल गया है। मालूम हो कि ईवीवी सत्यनारायण के निर्दशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन डबल रोल में थे, उन्होंने बाप-बेटे का रोल अदा किया था।
कोई नहीं बनना चाहता था 'ठाकुर भानू प्रताप'
फिल्म में पिता का नाम 'ठाकुर भानू प्रताप' था और बेटे का नाम 'हीरा ठाकुर' था। 'ठाकुर भानू प्रताप' का रोल कई दिग्गज सितारों को ऑफर हुआ था लेकिन हर किसी ने इस रोल को करने से मना कर दिया था क्योंकि 'हीरा ठाकुर' का रोल अमिताभ कर रहे थे और कोई पर्दे पर कैसे उनका बाप बन सकता था। कुल मिलाकर अंत में अमिताभ को ही फिल्म में डबल रोल के लिए चुना गया था।
तमिल सुपरहिट फिल्म की रीमेक थी 'सूर्यवंशम'
उस दौर में अमिताभ बच्चन की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वो कर्ज में डूबे हुए थे और ऐसे में उन्हें बड़े बजट की एक मेगाहिट फिल्म की जरूरत थी। ये फिल्म तमिल सुपरहिट फिल्म की रीमेक थी, ऐसे में अमिताभ के आगे कोई विकल्प नहीं था और उन्होंने पर्दे पर बाप-बेटे का रोल प्ले करने के लिए 'हां' कर दिया।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म
लेकिन उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई । फिल्म ने करीब 12.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी लेकिन इसके बाद भी सिने दर्शको ने इसे नहीं स्वीकारा।
टीवी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है 'सूर्यवंशम'
लेकिन इसके बाद इस फिल्म ने वो कारनामा किया जो कि आज तक कोई फिल्म नहीं कर पाई। सेटमैक्स ने इस फिल्म के 100 साल के अधिकार खरीद लिए और इसके बाद इस फिल्म को टीवी इतनी बार दिखाया गया कि आज ये टीवी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली कल्ट फिल्म बन गई है।
'जहर वाली खीर' पर मीम्स बहुत ज्यादा
इस पर बहुत सारे मीम्स बन चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मीम्स तो 'जहर वाली खीर' पर बने हैं। आपको बता दें कि फिल्म में 'हीरा ठाकुर' की पत्नी का किरदार सौंदर्या ने तो वहीं 'ठाकुर भानू प्रताप' की पत्नी को रोल जयसुधा ने प्ले किया था।












Click it and Unblock the Notifications