Sahar Afsha Quit Showbiz: सना खान के बाद इस सुपरहॉट एक्ट्रेस ने छोड़ी ग्लैमर की दुनिया, इस्लाम की राह पर निकली
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट अदाकारा सहर अफशा ने अपने सोशल मीडिया के जरिये ये ऐलान किया है कि वे चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़कर इस्लाम की राह पर जा रही हैं।
सिनेमा
इंडस्ट्री में तमाम ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रहने का फैसला किया है। एक्ट्रेस सना खान वो जाना-माना नाम हैं, जिनकी खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक हैं। बावजूद इसके, उन्होंने शोबिज से दूर होकर इस्लाम के नाम अपनी जिंदगी कर दी। सना खान की राह पर ही अब एक और हसीना चल पड़ी हैं। भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट अदाकारा सहर अफशा ने अपने सोशल मीडिया के जरिये ये एलान किया है कि वे चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़कर इस्लाम की राह पर जा रही हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने उनके तमाम चाहने वालों को तगड़ा झटका दिया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
शोबिज छोड़ने का लिया फैसला
इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कोई भी एक्ट्रेस काफी मेहनत करती है। ऐसे में इस मुकाम तक पहुंचने के बाद इसे इस तरह छोड़ जाना काफी शॉकिंग लगता है। ये खबर अपने आप में काफी चौंकाने वाली है कि भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम रहीं एक्ट्रेस सहर ने शोबिज छोड़ने का फैसला लिया है।

एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक्ट्रेस ने लिखा- मैंने फैसला लिया है कि फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हूं। मेरे पास इसमें करने के लिए अब कुछ भी नहीं है। एक्ट्रेस ने फैसला लिया है कि वे अब सिर्फ अल्लाह की इबादत करेंगी।

इस्लाम के हिसाब से जियूंगी जिंदगी
सहर आगे लिखती हैं कि मैं अपनी आगे की जिंदगी इस्लाम के हिसाब से जियूंगी। मैंने अपनी एन्जाइटी से दूरी बना ली है। अब मैं अल्लाह से माफी की चाहत रखती हूं। उन्होंने आगे कहा कि वे इंडस्ट्री में बाय चांस आई हैं।

"अब सब अल्लाह के नाम पर होगा"
लेकिन अब सब कुछ पीछे छोड़ना चाहती हैं। अब सब अल्लाह के नाम पर होगा। एक्ट्रेस कहती हैं कि ग्लैमर की दुनिया छोड़ने के बाद अब वे अल्लाह के दिखाए रास्ते पर चलेंगी।

सना खान ने जताई खुशी
सहर से पहले ही ग्लैमर की दुनिया को छोड़ चुकीं सना खान ने भी भोजपुरी एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। सना ने पोस्ट पर खुशी व्यक्त की है। सहर सना खान के साथ ही अब अल्लाह की इबादत किया करेंगी और उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगी।

पॉपुलर एक्ट्रेस हैं सहर
बताते चलें कि सहर अफशा भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार्स खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के साथ भी काम किया है। भोजपुरी सिनेमा में एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।












Click it and Unblock the Notifications