रणवीर सिंह ही नहीं, पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी डिलीट कर दीं फोटोज, सामने आई ये बड़ी सच्चाई, चौंक जाएंगे आप
Deepika Padukone and Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय सुर्खियों में छाए हुए है। गत 7 मई 2024 को रणवीर सिंह ने अपनी एक अजीबोगरीब हरकत से लोगों को शॉक्ड कर दिया था। दरअसल उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी दीपिका पादुकोण संग शादी की फोटोज को डिलीट कर दिया है।
रणवीर सिंह ने डिलीट की शादी की फोटोज
रणवीर सिंह की इस हरकत के बाद से ही खबर आने लगी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। इसके बाद लोग दीपिका पादुकोण के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी सर्च करने लगे थे और देखा गया कि कुछ देर बाद दीपिका पादुकोण ने भी अपने सोशल मीडिया ये पति रणवीर सिंह के साथ वाली कई फोटोज डिलीट कर दी हैं।

दीपिका ने 3 साल पहले ही हाइड कर दी थीं तस्वीरें
आपको बता दें कि रणवीर सिंह के साथ साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी तीन साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें हटा दी थीं। 1 जनवरी 2021 को दीपिका ने अपने सभी पोस्ट हाइड कर दिए थे और इंस्टाग्राम पर नए सिरे से शुरुआत करने का हिंट भी दिया था।
दीपिका पादुकोण का ऑडियो मैसेज
दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस के लिए एक ऑडियो मैसेज भी शेयर किया था। इस मैसेज में उन्होंने कहा था- सभी को नमस्कार, मेरी ऑडियो डायरी में आपका स्वागत है, जो मेरे विचारों और भावनाओं का रिकॉर्ड है। मुझे यकीन है कि आप सभी मुझसे सहमत होंगे कि 2020 सभी के लिए अनिश्चितता का साल था। लेकिन मेरे लिए ये एहसानमंद और मौजूद रहने के बारे में भी था। जहां तक 2021 की बात है तो मैं अपने लिए और बाकी सभी के लिए अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर सकती हूं। नया साल मुबारक हो।
शादी की तस्वीरों वाली पोस्ट को किया था रिस्टोर
हालांकि इस बात के 11 महीने बाद दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी की तस्वीरों वाली पोस्ट को फिर से रिस्टोर करने का फैसला किया। उन्होंने उनकी शादी की सालगिरह पर शेयर किए गए पोस्ट भी अनआर्काइव कर दिए थे। हालांकि अब दीपिका ने वो पोस्ट फिर से हाइड कर दिए हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में दरार
वहीं गत 7 मई 2024 को जब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में दरार पड़ने की खबर सामने आने लगी तो उस समय दोनों की एक फोटो वायरल होने लगी थी जिसमें दोनों एक शिप से उतरते नजर आ रहे थे। इस फोटो में दीपिका का बेबी बंप साफ दिख रहा था। ये उनके बेबीमून की तस्वीर थी।

सूत्र ने कहा- दोनों एकसाथ बहुत खुश हैं
कपल के करीबी सूत्र के अनुसार दोनों की बॉन्डिंग इस समय काफी स्ट्रॉन्ग हो रही है और वो एकसाथ अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपने-अपने काम से ब्रेक लिया है और फिलहाल छुट्टी पर हैं। करीबी सूत्र ने बताया- दोनों एकसाथ बहुत खुश हैं और अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। वो इस समय क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
'2022-23 की कई सारी फोटोज हटाई गई हैं'
वहीं कपल के करीबी सूत्र ने बताया- दीपिका और रणवीर ने साल 2022-23 से पहले की अपनी सभी तस्वीरें हटा दी हैं। बात सिर्फ उनकी शादी की तस्वीरों की नहीं है। दरअसल, दीपिका के साथ उनकी सभी हालिया तस्वीरें अभी भी उनके हैंडल पर हैं। ये वाकई हैरान करने वाली बात है कि लोग कैसे मान सकते हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी हो रही है। दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications