रणवीर सिंह के बाद अब इस बॉलीवुड स्टार ने कराया न्यूड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर मची सनसनी

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का बवाल खत्म ही नहीं हुआ कि अब कोरियोग्राफर आदिल खान का नाम इस लिस्ट में शामिल हो चुका है।

मुंबई, 29 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। आए दिन उनके इस फोटोशूट को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस फोटोशूट के लिए बॉलीवुड जगत उन्हें सपोर्ट कर रहा है। तो वहीं अब कोरियोग्राफर आदिल खान ने न्यूड फोटोशूट कराकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

रणवीर सिंह के बाद आदिल ने कराया न्यूड फोटोशूट

रणवीर सिंह के बाद आदिल ने कराया न्यूड फोटोशूट

रणवीर सिंह जिन्होंने पेपर मैगजीन के लिए हाल ही में न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसकी तस्वीरें एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर के बाद से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। एक तरफ कुछ फैंस रणवीर सिंह की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें इस चीज के लिए सपोर्ट भी कर रहे हैं। लेकिन एक तरफ जहां ये बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है तो कोरियोग्राफर आदिल खान ने न्यूड फोटोशूट कराकर बताया है कि वह रणवीर सिंह के साथ हैं।

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे आदिल

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे आदिल

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बाद से सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स अलग-अलग तरह से पोस्ट कर उन्हें इसके लिए सपोर्ट कर रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि रणवीर सिंह का ये फोटोशूट कोई बड़ी बात नहीं है और ये बिल्कुल भी गलत नहीं है। तो वहीं अब उनको सही साबित करने के लिए आदिल खान ने न्यूड फोटोशूट कराकर बताया है कि वह रणवीर सिंह के साथ हैं।

समुद्र किनारे दिए ऐसे पोज

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर तस्वीरें आदिल खान समुद्र किनारे पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। समुद्र किनारे आदिल अपनी हर तस्वीर में न्यूड नजर आ रहे हैं। समुद्र के बीच आदिल खान मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आदिल ने कैसे खुद को सिर्फ एक कपड़े से ढका हुआ है। समुद्र की लहरों के बीच आदिल अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि आदिल अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर कितने कॉन्फिडेंट हैं।

रणवीर सिंह के लिए आदिल ने लिखा

रणवीर सिंह के लिए आदिल ने लिखा

इन तस्वीरों को शेयर कर आदिल ने रणवीर सिंह के लिए कैप्शन पर लिखा, 'अगर कोई अपनी स्किन के साथ सहज है. उन्हें वो करने की फ्रीडम है, जो वो करना चाहते हैं। रणवीर सिंह आप स्टार हैं'। आदिल खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आदिल खान का रणवीर सिंह के लिए ये सपोर्ट देख फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए आदिल खान

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए आदिल खान

आदिल खान के इस पोस्ट पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा, 'रणवीर पर उर्फी का असर हुआ और आदिल पर रणवीर का'। वहीं कुछ ने आदिल को ट्रोल कर उन्हें रणवीर सिंह का भाई तक कह डाला। हालांकि, कईं फैंस उनके इस न्यूड फोटोशूट को काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+