कृष्णा और भारती के बाद अब ये मशहूर किरदार नहीं होगा 'कपिल शर्मा शो' का हिस्सा

कपिल शर्मा शो में कई पुराने चेहरे हिस्सा नहीं हो पाएंगे। इन पुराने चेहरों में एक नाम चंदू चायवाला यानी चंदन प्रभाकर का भी है।

मुंबई, 8 अगस्त: कपिल शर्मा शो एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। ऐसे में दर्शक इस मजेदार शो को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस बार शो में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे। हालांकि, कई पुराने चेहरे शो का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। इन पुराने चेहरों में एक नाम चंदू चायवाला यानी चंदन प्रभाकर का भी है। कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह के बाद लोगों को जमकर एंटरटेन करने वाले चंदन प्रभाकर भी शो से बाहर हो गए हैं।

एक्साइटेड हैं फैंस

एक्साइटेड हैं फैंस

हाल ही में कपिल शर्मा शो की वापसी की की खबर ने फैंस का काफी एक्साइटेड किया है। लेकिन इसके साथ ही फैंस को तगड़ा झटका भी लगा, जब खबरें आईं कि सबके चहेते कृष्णा अभिषेक अपकमिंग सीजन का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

चंदन प्रभाकर नहीं होंगे हिस्सा

चंदन प्रभाकर नहीं होंगे हिस्सा

कृष्णा अभिषेक के बाद अब चंदू चायवाला बनकर दर्शकों को जमकर एंटरटेन करने वाले चंदन प्रभाकर भी शो से बाहर हो चुके हैं। खुद चंदन ने इस बात की पुष्टि की है।

काम से ले रहे ब्रेक

काम से ले रहे ब्रेक

चंदन प्रभाकर ने कपिल के अपकमिंग शो को लेकर बताया कि उनका शो में ना होने के पीछे कोई ऐसा कारण नहीं है। वे बस काम से एक ब्रेक ले रहे हैं।

क्या बोले चंदू?

क्या बोले चंदू?

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंदन ने कहा कि हां मैं इस शो के अपकमिंग सीजन का हिस्सा नहीं हूं और इसके पीछे कोई कारण नहीं है। मैं सिर्फ एक ब्रेक लेना चाहता हूं।

कृष्णा ने बोली ये बात

कृष्णा ने बोली ये बात

बीते दिनों कृष्णा अभिषेक ने शो छोड़ने को लेकर बताया था कि वे कपिल शर्मा के शो के अपकमिंग एपिसोड का हिस्सा नहीं होंगे। कॉमेडियन ने एग्रीमेंट इश्यू होने की बात कही थी। इतना ही नहीं, भारती सिंह ने भी अपने फैंस को उस वक्त मायूस कर दिया, जब बताया कि वे भी शो का हिस्सा नहीं होंगी।

भारती ने दिया फैंस को झटका

भारती ने दिया फैंस को झटका

भारती ने बताया कि वे एक छोटे ब्रेक पर हैं। बच्चे और बाकी शो को लेकर उन्हें ब्रेक की जरूरत है। वहीं कपिल शर्मा शो की बात करें, तो ये 10 सितंबर को दर्शकों के सामने होगा। ऐसे में दर्शक इसके अपकमिंग सीजन को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+