बॉलीवुड सितारों पर मंडराया कोरोना संकट, कार्तिक आर्यन के बाद ऑदित्य रॉय कपूर हुए कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के बाद अब ऑदित्य रॉय कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए। एक्टर में हल्के लक्षण पाए गए।

मुंबई, 4 जून: देश में एक बार फिर कोरोना का साया मंडराने लगा है। लगातार कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच अब बॉलीवुड जगत में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। एक के बाद एक बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के बाद अब आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए।

Aditya Roy Kapur

आदित्य में हुए कोरोना संक्रमित
मिली जानकारी के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, "फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक बड़ा कार्यक्रम निर्धारित किया गया था, लेकिन आदित्य के कोविड पॉजिटिव होने के कारण इसे फिर से शेड्यूल किए जाने की संभावना है। बता दें कि, आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ओमः द बैटल विदइन' को लेकर चर्चा में हैं। जिसका पोस्टर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

कार्तिक भी कोरोना पॉजिटिव
आदित्य रॉय कपूर से पहले कार्तिक आर्यन ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर कर एक फनी कैप्शन लिखा- "सब कुछ इतना सकारात्मक चल रहा था, कोविड से रहा नहीं गया"। बता दें कि, कार्तिक आर्यन ये दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan हुए कोरोना संक्रमित, फनी अंदाज में फैंस को दी जानकारी'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+