'आर्यन को मिली बेल' सुनते ही फूट-फूटकर रो पड़ीं गौरी खान, घुटनों के बल बैठकर की प्रार्थना
मुंबई, 29 अक्टूबर। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में गुरुवार को 27 दिन बाद कोर्ट से जमानत मिल गई है, वो आज पेपरवर्क पूरा होने के बाद जेल से बाहर आ सकते हैं। आर्यन खान को बेल मिलने से शाहरुख और गौरी के बड़ी राहत मिली है। आपको बता दें कि शाहरुख के 23 साल के आर्यन को पूरे 27 दिन बाद कोर्ट से बेल मिली है। इस खबर के बाद शाहरुख के फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे खान फैमिली के लिए खुश हैं।

कई सितारों ने किया शाहरुख को फोन
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही आर्यन का जमानत मिलने की बात सामने आई, वैसे ही सलमान खान, अक्षय कुमार और सलमान खान ने शाहरुख को पर्सनली फोन करके बधाई दी है तो वहीं किंग खान की पत्नी गौरी को भी उनकी दोस्त सीमा और माहीप ने फोन पर बधाई दी थी।

फूट-फूट कर रो पड़ीं गौरी खान
रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही आर्यन को बेल मिलने की बात गौरी खान ने सुनी वो फूट-फूट कर रो पड़ीं और उन्होंने घुटनों के बल बैठकर आंख बंदकर और हाथ जोड़कर प्रार्थना की। आपको बता दें कि बीते 27 दिन शाहरुख और गौरी के लिए बहुत मुश्किल भरे थे।
Recommended Video

शाहरुख के चेहरे पर हल्की मुस्कान
आर्यन के जेल जाने से गौरी-शाहरुख का चैन गायब था। दोनों में से किसी ने भी मीडिया में आर्यन को लेकर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया या बयान नहीं दिया है।आर्यन को बेस मिलने के बाद शाहरुख की अपनी लीगल टीम के साथ उनकी एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें शाहरुख के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखी जा सकती है।

आर्यन खान को मिली बेल
तो वहीं शाहरुख के फैंस ने उनके घर मन्नत के सामने पटाखे फोड़कर और पोस्टर लेकर अपनी खुशी की इजहार किया है।
लग्जरी क्रूज से गिरफ्तार हुए थे आर्यन
मालूम हो कि बॉम्बे HC ने गुरुवार को आर्यन खान और उनके दो सह-आरोपियों को जमानत दे दी। आर्यन को 2 अक्टूबर की रात को गोवा जा रहे एक लग्जरी क्रूज से गिरफ्तार किया था। जिस वक्त आर्यन अरेस्ट हुए उस वक्त शाहरुख विदेश में अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' की शूटिंग कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications