'शादियां नर्क में बनती हैं, तलाक स्वर्ग में बनते हैं', हार्दिक-नताशा के तलाक के बाद ये क्या बोल गए राम गोपाल

Hardik-Natasha: स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी नताशा के साथ तलाक की खबरों की पुष्टि करते हुए कहा कि वह दोनों अब अलग हो रहे हैं। हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद लगातार वह चर्चा में हैं।

इस बीच फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने भी सोशल मीडिया पर तलाक को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए हैं। राम गोपाल वर्मा अक्सर इस तरह की पोस्ट डालने की वजह से चर्चा में रहते हैं।

ram gopal verma

शादियां नर्क में बनती है

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शादियां नर्म में बनती हैं और तलाक स्वर्ग में बनते हैं। उनके इस पोस्ट को हार्दिक और नताशा के बीच तलाक की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है।

राम गोपाल वर्मा ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और शादी व तलाक को लेकर अपनी राय जाहिर की। आरजीवी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता है कि आज की शादियां असल जिंदगी में उतने दिन भी टिकती हैं जितने दिन माता-पिता शादी परंपराएं पूरी करते हैं।

नर्स बेहतर विकल्प

पैसे देकर आपकी वृद्धावस्था में वृद्धाश्रम में देखभाल करने वाली नर्स एक बेहतर विकल्प है बजाए इसके कि आप शादी करें। नर्स पैसे लेकर आपका काम करेगी जबकि पत्नी आपको हमेशा अनंतकाल के लिए बुरा महसूस कराएगी।

पुरुष सेक्स के लिए प्रेम का इजहार करते हैं

राम गोपाल वर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आप शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्यार का इजहार करते हैं, जबकि महिलाएं प्यार के लिए सेक्स को जाहिर करती हैं। शादी में यह सबसे बड़ी मौलिक समस्या है। अगर प्यार अंधा है तो शादी हमेशा के लिए आपकी आंख खोलने का काम करती है।

माता-पिता को नाक नहीं घुसेड़नी चाहिए

फिल्म निर्माता ने कहा कि शादी तभी बेहतर चल सकती है जब आपके भीतर बार-बार एक ही व्यक्ति से प्यार करने की अद्भुत क्षमता हो। जिस तरह से आज के दौर में तलाक के मामले बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए सबसे बेवकूफ वो माता-पिता हैं जो शादी में अपना दखल देते हैं।

पड़ोसी की बीबी मीगन जैसी हो तो?

यह कहना बिल्कुल आसान नहीं है कि आपको अपने पड़ोसी की पत्नी की इच्छा नहीं होनी चाहिए। लेकिन क्या हो अगर वो मीगन फॉक्स जैसी दिखती हो और आपकी पत्नी आपकी पत्नी की तरह दिखती हो।

नताशा-हार्दिक के तलाक के बाद किया पोस्ट

बता दें कि राम गोपाल वर्मा के ये तमाम ट्वीट हार्दिक-नताशा के तलाक के ऐलान के बाद आए हैं। हार्दिक-नताशा ने तीन बार शादी की। पहले दोनों ने प्राइवेट मैरिज की,इसके बाद हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। लेकिन अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर साझा बयान जारी करके तलाक की जानकारी दी है।

4 साल के साथ के बाद अलग हुए हार्दिक-नताशा

हार्दिक और नताशा ने अपने साझा बयान में कहा 4 साल साथ रहने के बाद, हार्दिक और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने अपनी पूरी कोशिश की और इस रिश्ते में सबकुछ दिया।

हमें लगता है कि यह हम दोनों के लिए सबसे अच्छा है। यह हमारे लिए एक कठिन निर्णय था जिस तरह से हमने साथ में जो खुशी, आपसी सम्मान और एक दूसरे के साथ का आनंद लिया और एक परिवार के रूप में बढ़े, उसे देखते हुए हमारे लिए यह एक कठिन निर्णय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+