नेम-फेम मिलने के बाद इन सेलेब्स ने अपने पार्टनर्स से किया ब्रेकअप, सलमान की बहन का भी टूटा था दिल
मुंबई, 17 नवंबर। फिल्मों में काम करने के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां अपने रिश्तों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं, हममें से कई लोगों की इस बात पर भी नजर रखने में गहरी दिलचस्पी होती है कि कौन किसको डेट कर रहा है और कौन किस सुपरस्टार से जल्द शादी कर रहा है? हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में जोड़ियां बनना और टूटना कोई नई बात नहीं है। आज हम आपको ऐसे की कपल्स से मिलवाने जा रहे हैं जो कभी लव बर्ड्स हुआ करते थे लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड में सफलता मिलने के बाद वो अलग हो गए।

निहार को डेट कर चुकी हैं दीपिका पादुकोण
अपने मॉडलिंग के दिनों में दीपिका पादुकोण ने मॉडल और अभिनेता निहार पांड्या को लंबे समय तक डेट किया। दोनों पहली बार मुंबई के एक एक्टिंग स्कूल में मिले थे। अलग-अलग रिपोर्टों के अनुसार दोनों कुछ दिन लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। निहार से अगल होने के बाद दीपिका का रणबीर कपूर समेत कई एक्टरों से नाम जुड़ा अंत में उन्होंने रणवीर सिंह को डेट करने के बाद उनसे शादी कर ली, दोनों अब साथ में बेहद खुश हैं।

इमरान खान की पत्नी से हुआ रणबीर कपूर को प्यार
आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक, रणबीर कपूर की पहली क्रश थीं। ऐसा कहा जाता है कि रणबीर प्रसिद्ध धारावाहिक 'जस्ट मोहब्बत' के सेट पर भी उनसे मिलने आते थे, जिसमें उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था। हालांकि, दोनों अलग हो गए और अवंतिका ने इमरान खान से शादी कर ली। इसके बाद रणबीर कपूर का नाम दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से जुड़ा, फिलहाल वह आलिया भट्ट को डेट करके खुश हैं।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की एक्स से हुई थी लड़ाई
नेम, फेम और स्टारडम हासिल करने से पहले देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, असीम मर्चेंट को डेट कर रही थीं। कथित तौर पर मिस वर्ल्ड बनने की राह पर वह असीम से अलग हो गई थीं। असीम ने प्रियंका की लाइफ पर एक फिल्म बनाने का ऐलान किया था जिसके बाद एक्ट्रेस काफी भड़क गई थीं। आज प्रियंका बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम और प्रशंसा अर्जित की है। उन्होंने मशहूर अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है।

आलिया का पहला प्यार था उनका बचपन का दोस्त
करियर की शुरुआत से ही आलिया भट्ट का नाम कई लोगों से जुड़ा। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में अपने कोस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी उनके लिंकअप के चर्चे रहे, हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं। कम ही लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में डेब्यू से पहले वह अली दादरकर को डेट कर रही थीं। अली और आलिया बचपन के दोस्त थे, दोनों स्कूल में एक साथ थे। सिद्धार्थ से अलग होने के बाद, आलिया के अली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की खबरें आईं। लेकिन फिलहाल वह रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं।

मॉडलिंग के दिनों में अनुष्का को हुआ प्यार
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मॉडलिंग के दिनों में वह जोहेब को डेट करती थीं। यह जोड़ी बॉलीवुड में किस्मत आजमाने मुंबई आई थी। जहां अनुष्का को 'रब ने बना दी जोड़ी' मिली, वहीं जोहेब ने बैंगलोर में ही अपने लिए रास्ता खोजा। यहां से उनके अफेयर का अंत हुआ।

सलमान-विवेक से पहले ऐश्वर्या का इनसे जुड़ा नाम
वह बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम राजीव मूलचंदानी से जुड़ चुका है। दोनों एक साथ मॉडलिंग में आए थे। जब ऐश्वर्या को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे, तो उन्होंने तुरंत राजीव से संबंध तोड़ लिया और सलमान खान और फिर विवेक ओबेरॉय के साथ उनकी दोस्ती की खबरें आने लगीं। ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।

हॉलीवुड स्टार फ्रीडा पिंटो ने तोड़ी सगाई
रातों-रात एक हॉलीवुड सेलिब्रिटी बनीं फ्रीडा पिंटो ने फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेर' से अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म में स्ट्रगल के दौरान भारत में उनके रोहन अंतो संग रिलेशन की खबरें थीं। मीडिया से बात करते हुए रोहन अंतो ने एक बार कहा था कि लोकप्रियता मिलने के बाद फ्रीडा पिंटो उनसे अलग हो गईं। इतना ही नहीं कथित रूप से दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। बाद में फ्रीडा अपने कोस्टार देव पटेल को डेट करने लगीं।

सोनाक्षी सिन्हा का इनके साथ था रिश्ता
बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को कौन नहीं जानता। लोकप्रियता हासिल करने से पहले सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य श्रॉफ को डेट करती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने 2 साल तक डेटिंग की लेकिन किसी बात पर लड़ाई के बाद दोनों अलग हो गए। आदित्य ने बाद में टीवी एक्ट्रेस मेघा गुप्ता से शादी की, लेकिन शादी के चार साल बाद दोनों अलग हो गए।

बहरीन के राजकुमार को डेट कर चुकी हैं जैकलिन
आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में आने से पहले जैकलिन फर्नांडीस का बहरीन के राजकुमार हसन बिन राशिद अल खलीफा के साथ दो साल का लंबा रिश्ता था। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और साजिद खान से जैकलीन का नाम जुड़ने के बाद राजकुमार हसन का चैप्टर क्लोज हो गया। आज जैकलीन बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, कथित रूप से वह इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट कर रही हैं।

सलमान खान की बहन अर्पिता का टूटा दिल
एक एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री से पहले अर्जुन कपूर ने सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट किया। दरअसल, उन्होंने एक टॉक शो में तो यहां तक कह दिया था कि उनका अब तक का सच्चा रिश्ता अर्पिता खान साथ ही रहा है। दोनों ने लगभग दो साल तक डेट किया, लेकिन किसी वजह से अर्पिता ने अर्जुन को छोड़ दिया। अब अर्पिता, आयुष शर्मा की पत्नी और उनके बच्चे की मां हैं। अर्जुन कपूर भी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 200 करोड़ की ठगी: सुकेश के संपर्क में थी कई बॉलीवुड हस्तियां, 5 सेलेब्रिटी पुलिस के रडार पर












Click it and Unblock the Notifications