'कौन है वो मिस्ट्रीमैन?' सामंथा की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक! वायरल हुआ पोस्ट तो फैंस ने पूछे ऐसे सवाल
Samantha ruth prabhu Dating: साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा सामंथा प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहा करती हैं। एक्ट्रेस का नागा चैतन्य से तलाक हो चुका है और वे अकेली अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं और अकसर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर भी करती हैं।
हाल ही में सामंथा ने फैंस को एक हिंट दी है। अपने कैप्शन में उन्होंने डेटिंग की बात की है, जिसके बाद ये कयास लग रहे है्ं कि उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री हो गई है। सामंथा को देखने के बाद हर किसी का यही कहना है कि वे अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ गई हैं और किसी को डेट भी कर रही हैं।

खैर! फिल्हाल के लिए ये सब सिर्फ अफवाहें ही हैं। दरअसल, कुछ ही दिनों पहले सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की हैं। एक फोटो में तो खुद वे नजर आ रही हैं और दूसरे पोस्ट पर उनके हाथ में एक चिट दिख रही है। इसपर लिखा है- Finf Hon... वहीं अगर दूसरी तस्वीर की बात करें तो उसपर पूरी चिट है, जिसपर लिखा हुआ है Find Honey On 01-08
एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा हुआ है। कैप्शन में सामंथा ने लिखा- 01-08 Sounds Like a date? अब एक्ट्रेस ने जैसे ही इस पोस्ट को शेयर किया, सबके मन में एक ही सवाल आने लगा कि आखिर बात क्या है?
सोशल मीडिया पर यूजर्स सामंथा के पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि मेरे लिए वेट करना जरा मुश्किल है। एक ने कहा कि ये मिस्ट्रीमैन कौन है? वहीं एक ने कहा कि मेरे लिए तो यकीन कर पाना ही मुश्किल है। एक ने कहा कि मुझे तो 1 तारीख का इंतजार है। हालांकि सामंथा ने इस पोस्ट में इस बात को कंफर्म नहीं किया कि ये इशारा किसकी तरफ है।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सामंथा ने साल 2017 में नागा चैतन्य से शादी की थी। मगर शादी के चार साल के बाद साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। अब एक्ट्रेस की पोस्ट को देखने के बाद हर कोई यही कयास लगा रहा है कि उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी है। हालांकि सच्चाई क्या है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications