युजवेंद्र चहल से तलाक लेकर खुश हुईं धनश्री वर्मा? जमकर की पार्टी, वीडियो में दिखा ऐसा कुछ जो आप सोच नहीं सकते

Dhanashree Verma Party Video: फेमस कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक हो रहा है।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक
तलाक की खबर सामने आने के बाद से धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल लगातार इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि धनश्री और युजवेंद्र दोनों ने ही अपना तलाक कंफर्म नहीं किया है लेकिन ये बात इस समय हॉट टॉपिक बनी हुई है।

Dhanashree Verma

धनश्री वर्मा का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल

कहा जा रहा है कि तलाक के बाद धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। इसी बीच धनश्री वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धनश्री पार्टी करती नजर आ रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज भी शेयर कर रही हैं।

तलाक के बाद पार्टी करती नजर आईं धनश्री वर्मा

धनश्री वर्मा हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुई हैं। उन्होंने एक कैफे के बाहर पैपराजी के लिए पोज भी दिए। धनश्री इस दौरान शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने पार्टी ड्रेस के तौर पर सिल्वर कलर के टॉप के साथ ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट पहनी हुई थी। अपने लुक को ओपेन लॉन्ग हेयर से कंप्लीट किया था।

लोगों ने धनश्री वर्मा को किया ट्रोल

-कुछ लोगों को जहां धनश्री वर्मा का ये स्टाइल पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। कई लोग तो सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। लोग धनश्री के इस पार्टी वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- नए शिकार की तलाश में है। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- क्वीन इज बैक। वहीं एक शख्स ने लिखा है- बच्ची बनती जा रही है। साथ ही 60 करोड़ की झलक भी दिख रही है।

धनश्री वर्मा का डांस वीडियो हुआ वायरल

धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। धनश्री फिल्म धूम के गाने 'डोन्ट टच मी' पर डांस करती नजर आई हैं। धनश्री का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं।

साल 2020 में धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने की थी शादी

आपको बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। उनकी शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। लेकिन ये शादी 5 साल भी नहीं चल सकी। अब खबर है कि दोनों अलग रहते हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+